फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जिले में धूमधाम से मनाई गई ईद

जिले में धूमधाम से मनाई गई ईद

Sat, 16 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मनाई गई ईद
अमन व खुशहाली की मांगी दुआ, दी मुबारकबाद
विज्ञापन

- ईदगाहों व जामा मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज
- पुलिस व प्रशासनिक अफसर सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिले भर में शनिवार को मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने अमन व खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। ईदगाहों पर लगे मेले का बच्चों के साथ बड़ों ने भी आनंद लिया। इस दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
शुक्रवार को दोपहर में अलविदा की नमाज पढ़ी गई थी। शाम को चांद का दीदार होने के बाद लोगों ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी थीं। पडरौना नगर में रात एक बजे तक लोगों ने खरीददारी की। शनिवार की सुबह ही ईदगाहों व जामा मस्जिदों की सफाई की गई। सुबह साढ़े सात बजे के बाद ईद की नमाज शुरू हुई। नौका टोला मुहल्ले में आर्ट ऑफ लीविंग और मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने पहुंचकर ईद की मुुबारकबाद दी। कोतवाल विजयराज सिंह पुलिस कर्मियों के साथ नमाज के दौरान गश्त पर थे। नमाज के बाद सब ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। पडरौना में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने भी नौकाटोला ईदगाह पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

कसया कार्यालय के अनुसार क्षेत्र के सभी ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। कसया नगर में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा की गई। नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि कैफुल अली मजनू और राजेश राव ने सभी वार्डों का दौरा कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। मल्लूडीह ईदगाह में सुबह आठ बजे पेश इमाम मौलाना शमीम अख्तर साहब ने ईद की नमाज पढ़ाई। इसके अलावा प्रेमवलिया, हतवां, सबया, भरौली, नरकटिया, मिश्रौली, पिपरहिया, कुड़वा, फुलवापट्टी, नरायनपुर, खोराबार, अहिरौली, सपहां, दीनापट्टी, तेतरियां में ईद की नमाज शांति पूर्ण ढंग से अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर सेवइयों का आंनद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को सुबह से ही ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए भीड़ जुटने लगी थी। नमाज के बाद एक दूसरे को बधाई दी गई। पूरे दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर सेवई व अन्य पकवान का आनंद लेते रहे। एसडीएम कप्तानगंज प्रमोद कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार और एसओ श्यामलाल सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरी, नासिर, इमदाद हुसैन, रविंद्र गौड़ आदि ने ईद की बधाई दी। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को सेवरही क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में बड़े अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गयी। शाही जामा मस्जिद में आठ बजे और टिकुलिया के ईदगाह में साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा की गयी। इसके अलावा सुमही, कतौरा, पकड़ीहार, दोमाठ, दाहूगंज, भूलिया बाजार, तरयासुजान, सलेमगढ़, सिराजनगर, तुर्कवलिया, वेलवारीपट्टी, गांधीनगर, जानकीनगर सहित अन्य जगहों पर ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक पंडित नंदकिशोर मिश्र, त्रिभुवन जायसवाल, मधुरश्याम राय, लव जायसवाल, शाकिर अली, अलाउद्दीन खान, सफदर हुसैन, मोहम्मद शमीम, जाकिर हुसैन, सगीर आलम, हासन अली, मोहम्मद अली आदि ने भी रोजेदारों को ईद की मुबारकबाद दी। एडीएम कृष्णलाल तिवारी, एडिशनल एसपी हरिगोविन्द, एसडीएम त्रिभुवन, सीओ रामकृष्ण तिवारी, एसओ श्रीप्रकाश, चौकी इंचार्ज प्रवेश कुमार सिंह, लेखपाल जयंत गुप्ता, अश्वनी राय आदि क्षेत्र के भ्रमण पर थे। नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार ढोलहा, नेबुआ, नौरंगिया, सौरहा, मोतीछापरा, पचफेड़ा, खानूछपरा, खैरटिया, सौरहा बुजुर्ग आदि गावों मे ईद की नमाज अदा की गई। जानकी नगर प्रतिनिधि के अनुसार चौपरिया गांव के ईदगाह पर सुबह आठ बजे ईद की नमाज पढ़ी गई। हाफिज इमत्याज व मुहम्मद इसहाक सुबहानी, गैरुल हसन, तस्लीम अंसारी, आफताब अंसारी, मोहम्मद आजम, अनवर, असलम, बरकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed