फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पोखरे में डूबे अधेड़ का शव मिला

पोखरे में डूबे अधेड़ का शव मिला

Wed, 30 Aug 2017 04:47 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
पोखरे में डूबे अधेड़ का शव मिला
कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के होलिया गांव के पोखरे में मंगलवार की शाम को डूबे 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बुधवार को निकाला गया। पड़ोसी जिला गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र निवासी इस शख्स का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चर्चा है कि एक बच्चे का चप्पल निकालने की कोशिश में यह व्यक्ति पोखरे में डूब गया था।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी 55 वर्षीय रामश्री सिंह मंगलवार को घर से पिपराइच बाजार जा रहे थे। रास्ते में अहिरौली थाना क्षेत्र के होलिया गांव के बगल में स्थित बरगदहिया पोखरे के पास पहुंचे तो कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे। बच्चों ने रामश्री सिंह से पोखरे में गिरा एक चप्पल बाहर निकालने को कहा। धोती-कुर्ता व साइकिल एक किनारे रखकर रामश्री बच्चों का चप्पल निकालने पोखरे में उतर गए। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे। अहिरौली बाजार पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन शाम होने की वजह से पोखरे में इन्हें खोजा नहीं जा सका। बुधवार को सुबह गांव के लोग पोखरे में उतरे और शव बाहर निकाला गया। अहिरौली बाजार पुलिस शव लेकर थाने चली गई। तब तक कहीं से जानकारी पाकर इनके घरवाले भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन

इस संबंध में अहिरौली बाजार के एसओ मोहम्मद रसीद खान का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की छानबीन चल रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed