{"_id":"61bf71cbd990f45c2b72b4eb","slug":"6-people-was-case-against-beat-kushinagar-news-gkp420495044","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास व ससुर सहित छह के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति, सास व ससुर सहित छह के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति, सास व ससुर सहित छह के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस
- देवरिया वृत्त की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दी है थाने में तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। थाना क्षेत्र के देवरिया वृत्त गांव की निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
संध्या शर्मा ने महिला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में कसया के वार्ड नंबर-24 सुभाषनगर निवासी अमित विश्वकर्मा के साथ हुई थी। मायके के लोगों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर विदा किया था। उनकी एक बेटी भी है। संध्या का आरोप है कि उनके पति अमित विश्वकर्मा, सास लीलावती देवी, ससुर रामधीरज विश्वकर्मा, जेठ संजय, अजय व बबलू विश्कर्मा की तरफ से बार-बार दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की जाती थी। लेकिन मायके की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की बात बताने पर उसकी पिटाई की जाती थी। आरोप है कि 11 दिसंबर की रात इसी बात को लेकर उनके पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों ने उन्हें मारापीटा तथा मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। उन्होंने डायल 112 की पुलिस को सूचना देकर जान बचाई। पुलिस ने उसके मायके वालों को बुलाकर मेडिकल जांच कराई। पुलिस ने संध्या की तहरीर पर पति, सास, ससुर व तीन जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।