{"_id":"5ddac7f48ebc3e5508009c45","slug":"6-injured-in-an-accident-kushinagar-news-gkp3305790141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट से टेंपो पलटा, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट से टेंपो पलटा, छह यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की चपेट से टेंपो पलटा, छह यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। रविवार की सुबह एनएच-727 पर सालिकपुर गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से टेंपो पलट गया और छह यात्री दब गए। गंभीर रूप से घायल किशोर को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस चालकों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली और टेंपो को अपने साथ लेती गई।
सुबह लगभग दस बजे सवारियों से भरा टेंपो बिहार की ओर से पनियहवा आ रहा था। उसे
बिहार निवासी जितिन चौधरी चला रहा था। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे टेंपो को बचाने में चालक ने ब्रेक लगाया, तब तक पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टेंपो को चपेट में ले लिया। इससे टेंपो पलट गया और उससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। पांच को तो हल्की चोटें आईं, लेकिन सुनील (16) निवासी बेलवनिया थाना हनुमानगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर चला रहे महराजगंज जनपद के सबया निवासी धर्मेंद्र चौधरी और टेंपो चालक जितिन चौधरी के साथ ही पुलिस वाहनों को थाने लाकर घटना की छानबीन कर रही है।
हादसे में पैदल जा रहे बुजुर्ग घायल
जानकीनगर। रविवार को बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के लोहार टोला का एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के लोहार टोला निवासी निवासी शिवबचन शर्मा (60) रविवार को पैदल बनकटा चौराहे पर जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे वह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तैनात डॉक्टर ने बताया कि शिवबचन के सिर में चोट आने के साथ-साथ दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है।