फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   5414 meditate in aarogya mela

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 5,414 लोगों का हुआ इलाज

Sun, 24 Jan 2021 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
5414 meditate in aarogya mela
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 5,414 लोगों का हुआ इलाज
विज्ञापन

- जिले के सभी पीएचसी पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के सभी 52 न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1908 पुरुष, 2717 महिला और 789 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और मुफ्त दवा दी गई।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले के 52 न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें कुल 5414 लोगों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी स्थानों पर जांच में सांस संबंधी 307, पेट के 602, मधुमेह के 496, त्वचा के 692, टीबी के 15, खून की कमी के 221, हाई ब्लड प्रेशर के 218 रोगी मिले, जिन्हें डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह और दवाइयां दी गई। कुल 270 लोगों का आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनाकर दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इन आरोग्य मेला का अधिकारियों ने निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 223 डॉक्टर और 651 पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्रत्येक सप्ताह इन न्यू पीएचसी पर लगाया जा रहा है। समय से पहुंचकर लोग इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

भैसहीं प्रतिनिधि के अनुसार सुकरौली क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोट्ठा में आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. नंदेशनाथ तिवारी, डॉ. नरसिंह शाही, डॉ. अनीता जायसवाल, डॉ. दिलीप गुप्ता, डॉ. प्रिया वर्मा आदि मौजूद रहे। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार करमैनी स्थित न्यू पीएचसी पर मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. ज्योत्सना, डॉ. संजय कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनय शंकर सोनी आदि मौजूद रहे। बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार फाजिलनगर क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा में विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने आरोग्य मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। सलेमगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ग्राम में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की जांच की गई। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार पाठक, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, फार्मासिस्ट अवनीश कुमार पांडेय, शुभम सिंह, उदयशंकर साहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed