फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death aniversary of mohan singh

समाजवाद को समर्पित रहा मोहन सिंह का जीवन

Sat, 22 Sep 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
death aniversary of mohan singh
सपही टड़वा इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद मोहन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
गुरवलिया बाजार। पूर्व सांसद मोहन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि शनिवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटरमीडिएट कॉलेज सपही टड़वा में मनाई गई। इसमें मौजूद लोगों ने मोहन सिंह के कार्यों की चर्चा की।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि पूर्व सांसद मोहन सिंह का जीवन समाजवाद और लोहियावाद के सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहा। वह दलितों व पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।
विज्ञापन


पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने पूर्व सांसद मोहन सिंह को समाजवादी आंदोलन का पुरोधा बताया। इस कार्यक्रम को मोहन सिंह की पुत्री कनकलता सिंह, सपा जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक शंभू चौधरी, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह, विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष देवरिया रामएकबाल यादव, रणविजय सिंह, विजेंद्र उर्फ बबलू यादव आदि ने संबोधित किया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गायक मनोज गिरि ने श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान मजीबुल्लाह राही, विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, पुनीत राय, कलाम सिद्दीकी, अनिल निर्मल, राणा प्रताप सिंह, बृजेश राय, रामचंद्र राय, अनवर अंसारी, हैदर अली राइनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष का हुआ स्वागत
गुरवलिया बाजार। दुदही ब्लाक के बंगरा रामबक्स राय चौराहे पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में विजय का मंत्र दिया।

पूर्व सांसद मोहन सिंह के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी का सम्मान है। कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुट जाएं।


केन यूनियन के संचालक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, पुनीत राय, इनायत अंसारी, हेमंत पांडेय, प्रवीण शाही, प्रेमबिहारी राय, अशोक राय, रंजन शुक्ल, त्रिपुरारी शुक्ल, हरेंद्र राय, बुंदेला राय, जितेंद्र गुप्ता, राजू अंसारी आदि ने उन्हें पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed