{"_id":"5a0f20ef4f1c1bc1678bc254","slug":"51510940911-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आग लगने से दो दुकानों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दो दुकानों का सामान जला
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के कठकुइयां बाजार में बृहस्पतिवार की रात आग लगने से दो दुकानों का सामान जल गया। अग्निशमन दल ने डेढ़ घंटे तक प्रयास करके आग बुझाया। डेढ़ वर्ष पहले भी इन्ही दोनों दुकानों में आग लगी थी।
सेमरा हर्दो निवासी उमाशंकर तथा प्रभुनाथ कठकुइयां बाजार में टीन शेड डालकर मिष्ठान तथा बिरयानी की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम प्रभुनाथ अपनी दुकान बंदकर घर चले गए। मिष्ठान की दुकान चलाने वाले उमाशंकर खाना खाकर वहीं सो गए। आधी रात को अचानक उमाशंकर की आंख खुली तो दुकान जल रही थी। दुकान में रखा फ्रीज, काउन्टर तथा नकदी सहित अन्य सामान आग की चपेट में था। लपटों ने बगल के प्रभुनाथ की दुकान को भी अपनी जद में ले लिया था। उमाशंकर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस तथा अग्नि शमन दल को दी गई। एसओ कुबेरस्थान अमित कुमार राय फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद अग्निशमन दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। काफी प्रयास के बाद आग बुझी। बताया जा रहा है कि पिछले साल मई महीने में भी इन्हीं दोनों दुकानों में आग लगी थी। शुक्रवार की सुबह दोनों दुकानदारों ने अज्ञात लोगों पर आगजनी का आरोप लगाते हुए कुबेरस्थान पुलिस को तहरीर दी।