{"_id":"59b12f894f1c1be67f8b4b88","slug":"51504784265-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरयासुजान थाने के सामने हुआ सड़क हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरयासुजान थाने के सामने हुआ सड़क हादसा
Updated Thu, 07 Sep 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। बृहस्पतिवार की दोपहर में एक अनियंत्रित ट्रक तरयासुजान थाने के सामने 11 हजार वोल्ट लाइन वाले पोल से टकरा गया। तार टूटकर ट्रक के लकड़ी वाले केबिन में उलझ गए। तारों के आपस में टकराने की वजह से तेज धमाके के साथ लाइन फाल्ट हो गई। इसकी वजह से दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नाराज लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। संयोग अच्छा था कि ट्रक में करंट नहीं उतरा, अन्यथा इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तरया पेट्रोल पंप के पास चार ट्रकें खड़ी थीं। इनके चालक एक ट्रक में बैठकर दोपहर में तमकुहीरोड जाने लगे। ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और तरयासुजान थाने के पास सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से गाड़ी टकरा गई। टक्कर के चलते पोल व 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया। तार ट्रक के अगले हिस्से में बने लकड़ी के केबिन पर गिरे। उस वक्त तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था और तार टकराए तो तेज धमाका के साथ फाल्ट हो गया। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक को छोड़कर अन्य तीन लोग गाड़ी में से कूदकर भाग निकले। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। ट्रक चालक को पुलिस वालों ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। लोगों ने बताया कि तार टूटने व फाल्ट के चलते तरयासुजान फीडर से जुड़े भुलिया, गौरहा, अगरवा, दोमाठ, मेंहदिया, गोसाईंपट्टी समेत 20 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर पहुंचे लोग ट्रक चालक से खर्च वसूलकर तत्काल पोल व तार ठीक कराने की मांग करने लगे। पुलिस वालों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।