{"_id":"5986fbd74f1c1bb9658b47e7","slug":"51502018519-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में छत पर परिवारवालों के साथ सो रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में छत पर परिवारवालों के साथ सो रही थी
Updated Sun, 06 Aug 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। रात में सोते समय किशोरियों के बाल कटने की घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। कुशीनगर जिले में भी एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकीं गुंजा नाम की बाक्सिंग खिलाड़ी का भी शनिवार की रात बाल कट गया। वह रात में अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सोई थीं। सुबह उठीं तो उनके सिर के बाल बिस्तर पर कटे हुए पड़े थे, जबकि बगल में सो रहीं परिवार की अन्य महिलाओं के बाल सही सलामत थे।
जनपद मुख्यालय रवींद्र नगर से सटे सरकारी भिस्वा गांव निवासी साधु गोंड की पुत्री गुंजा गोंड एसबी इंटरमीडिएट कॉलेज जानकी नगर में 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। इनकी रुचि शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ दौड़ और बाक्सिंग में रही। गुंजा ने बताया कि वह बाक्सिंग को अपना कैरियर बनाना चाहती हैं। वह कई बार जिलास्तर से लगायत राज्य स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। इन प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने में भी पीछे नहीं रहीं। गुंजा ने बताया कि वर्ष 2016 के अंत में इलाहाबाद में आयोजित 19वीं सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लाई थीं। जिला स्टेडियम और विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर पुरस्कृत कर हौसला आफजाई भी की थी। इसके पूर्व भी कई प्रतियोगिता में मेडल जीतने का अवसर मिला।
गुंजा ने बताया कि वह शनिवार की रात अपने माता-पिता, दादी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सोई थीं। रात में उनके सिर के बाल कब कट गए, पता ही नहीं चला। भोर में परिवार के लोगों ने बिस्तर पर कटे बाल देखकर शोर मचाया, तब जानकारी हुई।
विज्ञापन
इससे पहले तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा कला की 15 वर्षीय काजल और अंध्या गांव की 11 वर्षीय अनामिका के बाल कट चुके हैं, जबकि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकीपट्टी गांव में बबिता नाम की महिला बाल काटे जाने की आशंका से आधी रात को बेहोश हो गई थीं। गुंजा ने बताया कि बाल कटे देखकर फिक्र जरूर है, लेकिन घबराहट बिल्कुल नहीं। उन्होंने बताया कि मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में उन्हें नौ अगस्त को भागीदारी करनी है, जिसमें वह पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलेंगी।