फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   51,217 logon ka laga teeka

51,217 लोगों का लगा कोरोनारोधी टीका

Wed, 19 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
51,217 logon ka laga teeka
कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए पडरौना के पीपीसी में लाइन में खड़ी किशोरियां। - फोटो : KUSHINAGAR
51,217 लोगों का लगा टीका
विज्ञापन

पडरौना। जनपद में कोरोनारोधी टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 24,16115 लोगों को पहला व 14,78,449 को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। बुधवार को 385 केंद्रों पर 51,217 लोगों को टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शाम तक 26 स्वास्थ्यकर्मियों को पहला तथा 112 को प्रीकॉशन डोज लगाया गया। 109 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी तथा 39 को प्रीकॉशन डोज लगाई गई। 15 से 17 साल के 3819 किशोरों को भी टीका लगाया गया। 18 से 44 साल के 24855 युवाओं ने पहला और 9202 ने दूसरा टीका लगवाया। 45 से 59 साल वालों में 4608 प्रथम व 3092 दूसरा टीका लगवाने वाले रहे। 60 साल से अधिक आयु के 36289 लोगों को पहला, 14634 को दूसरा टीका लगाया गया। इस आयु के 294 लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया के मुताबिक जिले में 25 लाख 75 हजार 962 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष बुधवार शाम तक 24,16115 लोगों को पहला व 14,78,449 को दूसरा टीका लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के मुसहर बाहुय 33 गांवों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें मुसहर समुदाय सहित 925 लोगों को टीका लगाया गया। एसडीएम उपमा पांडेय ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मुसहर समुदाय की महिलाओं को जागरूक करते हुए कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोने, सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed