फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   500 cadets to participate in the NCC annual training camp.

Kushinagar News: एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे 500 कैडेट

Fri, 19 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
500 cadets to participate in the NCC annual training camp.
कसया। एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर बृहस्पतिवार को सूबेदार मेजर हरजीत सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने बुद्ध पीजी कॉलेज परिसर का जायजा लिया। 7 से 16 जुलाई तक आयोजित होने वाले 10 दिवसीय शिविर में करीब 500 कैडेट प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने कैडेटों के आवास की व्यवस्था, अधिकारियों के कार्यालय, स्टाफ रूम, सूचना केंद्र, किचन, स्टोर रूम, कार्यक्रम स्थल, हाल एवं शौचालय समेत शिविर से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। सूबेदार मेजर ने बताया कि संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कुशीनगर जिले के 11 एवं महाराजगंज जिले के दो विद्यालयों सहित कुल 13 विद्यालयों के करीब 500 एनसीसी कैडेट शामिल होंगे। महिला एवं पुरुष कैडेटों के रहने की अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। शिविर के संचालन के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कैडेटों को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर सूची तैयार की गई है। बुद्ध पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस 10 दिवसीय शिविर के सफल संचालन के लिए kaलेज प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। शिविर का शुभारंभ 7 जुलाई को कर्नल हरिश्चंद्र द्वारा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed