{"_id":"5ac7b0054f1c1bb9618b5fa8","slug":"50-beds-of-ayush-hospital-will-be-built-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में बनेगा 50 बेड का आयुष अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में बनेगा 50 बेड का आयुष अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सत्तर साल पहले आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पताल के लिए बौद्ध भिक्षुओं से दान में मिली भूमि पर जिले का पहला आयुष अस्पताल बनेगा। यह अस्पताल 50 बेड का होगा और इसके निर्माण पर 7.5 करोड़ रुपये खर्च होगा।
बौद्ध भिक्षुओं से दान में मिली इस भूमि पर इस समय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल है। इसका भवन जर्जर हो चुका है। इसे तोड़कर इसके स्थान पर आयुष अस्पताल के निर्माण का निर्णय हो चुका है। विभाग ने अस्पताल का नक्शा तैयार करा लिया है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने इस भवन को निष्प्रयोज्य भी घोषित कर दिया है। अब देर है तो बस धन अवमुक्त होने की।
वैसे तो कुशीनगर में पहले से 42 आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पताल हैं, लेकिन आयुष अस्पताल में एक छत के नीचे मरीजों को सभी प्रकार की जांच के साथ ही आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथ और एलोपैथ पद्धति से इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस अस्पताल के निर्माण का फैसला केंद्र सरकार की ओर से नेशनल आयुष मिशन के तहत लिया गया है।