{"_id":"6175b4f8e3c451214d38d04e","slug":"5-labourer-burnt-due-to-current-kushinagar-news-gkp4141014114","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से पांच मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से पांच मजदूर झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से पांच मजदूर झुलसे
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के अंबेडकरनगर-दमकल घाट मार्ग पर छत की ढलाई के दौरान मशीन पर चढ़कर कार्य कर रहे पांच मजदूर करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। ये सभी मजदूर सीमावर्ती बिहार के रहने वाले हैं। इलाज के बाद चार मजदूरों को घर भेज दिया गया, जबकि एक मजदूर का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
सेवरही नगर पंचायत के अंबेडकर नगर-दमकलघाट मार्ग के किनारे रविवार को सुबह मकान की छत की ढलाई के लिए सीमावर्ती बिहार के कोरपट्टी गांव के मजदूर अवधेश चौहान (35), बृजकिशोर चौहान (34), शंभु यादव (32), जितेंद्र चौहान (28), रामायन चौहान (60) मिक्सचर मशीन पर चढ़कर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे बिजली के तार की की चपेट में आ गए। पांचों नीचे गिर गए। सूचना मिलते ही बिजली निगम ने बिजली काट दी और मौके पर पहुंचकर विद्युतकर्मियों ने लटके बिजली के तार को ठीक किया। उधर, घायलों को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद चार लोगों को घर भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायल अवधेश का इलाज चल रहा है।
इस संबंध में जेई विकास कुमार साहनी ने बताया कि लाइन काटकर लटके बिजली के तार ठीक करा दिया गया है। उन्होंने इस तरह के कार्यों के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।