फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   5 injured in road accident

कसया-देवरिया मार्ग पर टेंपो-बाइक की भिड़ंत में मासूम समेत पांच घायल

Sun, 01 Mar 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
5 injured in road accident
कसया-देवरिया मार्ग पर दुर्घटना में घायल लोगों को सीएचसी कसया में भर्ती कराया गया। - फोटो : KUSHINAGAR
कसया-देवरिया मार्ग पर टेंपो-बाइक की भिड़ंत में मासूम समेत पांच घायल
विज्ञापन

कसया। रविवार को कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल के निकट टेंपो और बाइक की भिड़ंत में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। वहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सिंघनजोड़ी निवासी 25 वर्षीय अंकित पटेल 48 वर्षीय अपने पिता केशव व छह वर्षीय भतीजी आयुषी को बाइक से लेकर तरकुलवा की तरफ जा रहे थे। कसया-देवरिया मार्ग स्थित रामाभार पुल के पास दोपहर लगभग एक बजे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई। टेेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार तरकुलवा थाना क्षेत्र के गांव मुंडेरा बाबू निवासी 33 वर्षीय रिंकू देवी व 30 वर्षीय रेनू देवी घायल हो गईं। इसके अलावा बाइकसवार भी घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अंकित, केशव व आयुषि की हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक अंकित पटेल हेलमेट पहना था नहीं तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ऐसी चर्चा घटनास्थल पर मौजूद लोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed