फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar fire incident Five funeral processions took place together

कुशीनगर अग्निकांड: एक साथ उठे पांच जनाजे, चीत्कार से दहल उठा गांव

Fri, 12 May 2023 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Fri, 12 May 2023 11:08 AM IST
सार

बुधवार को आग में झुलसकर मरने वाली मां और बेटियों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। बृहस्पतिवार को उनके शवों का पोस्टमार्टम हुआ। तब तक गांव के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। कफन लाने से लेकर कब्रिस्तान में कब्र खोदने तक की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
Kushinagar fire incident Five funeral processions took place together
ाघी मठिया में पोस्टमार्टम के बाद शव आने के बाद उमड़ी भीड़।संवाद

विस्तार

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में आग में जलकर मरी मां और उसकी चारों बेटियों का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया। पहले से ही इनके घर पर काफी संख्या में भीड़ जुटी थी। परिजन शवों से लिपटकर रो पड़े। बड़ी मुश्किल से लोगों ने परिजनों को संभाला। उसके बाद पांचों शवों को गांव के कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज के बाद दफन किया गया, जहां इनके लिए अलग-अलग कब्रें खोदी गई थीं।

विज्ञापन


एक साथ पांच शव लेकर लोग चले तो वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनकी मौत दम घुटने और जलने की वजह से बताई गई है। आग लगने के कारण अग्निपीड़ित के परिवार का पूरा सामान जल गया है, जिससे उसके सामने रोटी और तन ढकने का संकट भी खड़ा हो गया है। इसी परिवार के झुलसे दो वृद्ध और एक बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वे भी काफी हद तक झुलसे हुए हैं।
विज्ञापन


सुबह से ही अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे लोग
बुधवार को आग में झुलसकर मरने वाली मां और बेटियों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। बृहस्पतिवार को उनके शवों का पोस्टमार्टम हुआ। तब तक गांव के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। कफन लाने से लेकर कब्रिस्तान में कब्र खोदने तक की तैयारी चल रही थी। क्योंकि जलने से हुई मौतों के बाद शवों को ज्यादा देर रोकने की स्थिति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

कभी जले घर को देखते तो कभी बीवी-बेटियों को याद करते शेर मोहम्मद

माघी मठिया निवासी शेर मोहम्मद की हालत देख लोग भी उन्हें समझाने-बुझाने में लगे थे। दिव्यांग शेर मोहम्मद कभी जले घर को देख रहे थे तो कभी बीवी और बेटियों को याद कर रो पड़ रहे थे। वे कह रहे थे कि आखिर क्या कसूर हो गया, जो पूरा कुनबा ही खत्म हो गया। बेटियों की तस्वीर को देखकर रोए जा रहे थे। उनकी दादी और बेटी अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है।

मौलाना शाकिर हुसैन ने पढ़ी जनाजे की नमाज
शेर मोहम्मद की बीवी और बेटियों की मौत की जानकारी होने पर मौलाना शाकिर हुसैन बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को ढांढस बंधाया। पांचो शवों के आने पर उन्होंने कब्रिस्तान पहुंचकर जनाजे की नमाज अदा की। इसके बाद दिव्यांग शेर मोहम्मद की पत्नी फातिमा, बेटी रोकई, अमीना, आयसा और खतीजा के शव को दफनाने के बाद मिट्टी दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान इरफान, हिदायतुल्लाह, एनामुलाह, शाहिद अली, आलम, मनौवर, शमशेर, दरोगा के अलावा गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: शेर मोहम्मद की आंखों के सामने जलता रहा पूरा परिवार, एक झटके में खत्म को गई पांच जिंदगियां

सांसद पीड़ित परिवार से मिले, ढांढस बंधाया
सांसद विजय कुमार दुबे भी घटना की जानकारी होने पर माघी मठिया गांव में पहुंचे। उन्होंने शेर मोहम्मद और अन्य लोगों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। सांसद के साथ रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौंड़ भी मौजूद थे। उन्होंने पडरौना के नायब तहसीलदार विशाल दत्त तिवारी को पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद जल्द दिए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीड़ित परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मृतकों के परिवार को सरकारी अनुदान और मुख्य्मंत्री आवास देने के लिए भी सांसद ने निर्देशित किया। अग्निशमन वाहन देरी से पहुंचने के लिए जांचकर दोषियों कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। शेर मोहम्मद के दादा-दादी और बेटी के बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के सीएमएस को भी सांसद ने फोन किया।

इस दौरान विशुनपुरा के ब्लॉक प्रमुख विंधयवासनी श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष पिपरा महेश रौनियार, भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, फूलबदन कुशवाहा, ग्राम प्रधान मोहम्मद इरफान, आशुतोष गोविंद राव, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, संजीव राय, विजय तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
 

मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में जलने से हुई मां और चारों बेटियों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को सुबह उनका पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद शव गांव लाया गया। शांति व्यवस्था के लिहाज से काफी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात रही। सीओ खड्डा संदीप कुमार वर्मा, प्रभारी थानाध्यक्ष रामकोला एसपी राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: आईपीएल टीम केकेआर के लिए चयनित हुए सचिन

मां और बेटियों का शव आते ही माहौल हुआ गमगीन
पोस्टमार्टम के बाद माघी मठिया गांव में फातिमा और चारों बेटियों का शव जैसे ही गांव में लाया गया, लोग उस तरफ दौड़ पड़े। शेर मोहम्मद कभी बीवी के शव तो कभी बच्चों के शव से लिपटकर विलाप कर रहे थे। इसी तरह रिश्तेदार भी वहां विलाप कर रहे थे। यह मंजर देख मौजूद अधिकतर लोगों की आंखों में आंसू आ गया। शव को वाहन से नीचे उतारने के बाद कफन पहनाकर ताबूत में रखा गया और फिर लोग उन्हें लेकर कब्रिस्तान में चले गए।

दम घुटने और जलने से हुई पांचों की मौत
माघी मठिया में बुधवार को लगी भीषण आग में फातिमा और उनकी चार बेटियों की जलने से मौत हो गई। उनके शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को सुबह हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनकी मौत दम घुटने और जलने से बताई गई है। रामकोला के प्रभारी थानाध्यक्ष एसपी राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आगलगी के दौरान दम घुटने और जलने से पांचों की मौत बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed