{"_id":"62bc8e4d23b4ac03a6190243","slug":"43-animal-found-kushinagar-news-gkp442075916","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के कार्यालय परिसर से दो पिकअप, 43 पशु बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के कार्यालय परिसर से दो पिकअप, 43 पशु बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य के कार्यालय परिसर से दो पिकअप, 43 पशु बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। पशु तस्करी के खिलाफ जिले की पुलिस बुधवार को अभियान चलाया। तुर्कपट्टी के ग्राम पंचायत छहूं में जिला पंचायत सदस्य के कार्यालय परिसर में छापा मारकर 43 पशु और दो पिकप बरामद किया। बरामद पशुओं में 28 गाय और 15 बछड़े शामिल हैं। वहीं पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। पशु तस्करी के पशुओं को परिसर में बांधने और तस्करों की गाड़ी खड़ी करने के मामले की छानबीन जारी है।
बुधवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत छहूं निवासी जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव के कार्यालय में तस्करी के लिए कुछ पशु रखे गए हैं। एसएचओ तुर्कपट्टी जय प्रकाश पाठक ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान 43 पशु बरामद किए गए। मौके से दो पिकअप भी पकड़ा गया। पुलिस ने चंद्रभान यादव को गिरफ्तार किया है।
वहीं, जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव की पत्नी व छहूं की ग्राम प्रधान रानी यादव ने बताया कि मेरे ससुर के पिता महादेव यादव के नाम से गोशाला है। पुलिस जिन पशुओं को लेकर गई है सभी दुधारू हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी पाठक ने बताया कि मौके पर तीन पशु छोड़ दिए गए हैं जो कि प्रधान रानी यादव के थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।