{"_id":"5b27e8814f1c1bf67a8b5cae","slug":"41529342081-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया नए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया नए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
S
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से बने खड्डा विद्युत सब स्टेशन का सोमवार को सांसद ने लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि इस स्टेशन के चालू होने से लोगों को बिजली संबंधी समस्या से निजात मिलेगी। सोमवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि सब स्टेशन व फीडर के चालू होने से कस्बा व ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति अलग-अलग हो जाएगी। इससे लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही आपूर्ति व्यवस्था भी पहले से बेहतर होगी।
विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सांसद के प्रयास से खड्डा कस्बा को नई सौगात मिली है । कुर्मीपट्टी में 132 केबीए का नया स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस स्टेशन के चालू होते ही बिजली व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। विद्युत विभाग के एसई विनोद सिंह ने कहा कि सब स्टेशन के निर्माण से खड्डा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
इस दौरान विवेकानंद पांडेय, दुर्गेश्वर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि मो.ताहिर लारी, डॉ.नीलेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख जिलाजीत यादव, एसडीओ अश्वनी चौधरी, जेई बबलू चौधरी, प्रोजेक्ट इंचार्ज मनीष तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी, शेषनाथ राय, राजेश रेड्डी, संतोष गुप्ता, उपेंद्र अग्रवाल, आकाश रंजन मिश्रा, एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन