{"_id":"5b27e87a4f1c1b634d8b72e7","slug":"41529342074-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था ठीक रखने का होगा उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था ठीक रखने का होगा उपाय
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेवरही (कुशीनगर)। नगर पंचायत सेवरही के बोर्ड की बैठक सोमवार को चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें विद्युत और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही रात में भी फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराने का निर्णय लिया गया। चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जर्जर पोल व तार को बदलने के साथ उनकी मरम्मत कार्य भी जरूरी है। सभासदों ने नगर के सभी वार्डों में समुचित सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों का वार्ड के अनुसार रोस्टर जारी करने की मांग किया। इस पर चेयरमैन ने नियमित सफाई व्यवस्था की निगरानी का आश्वासन दिया। बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया गया कि रात में बिजली सप्लाई फाल्ट के चलते प्रभावित होने पर उसी वक्त ठीक कराया जाएगा।
प्रभारी ईओ/ एसडीएम तमकुहीराज त्रिभुवन ने कहा कि कार्यालय आने वाले सभी नागरिकों के साथ कर्मचारियों का व्यवहार शालीन होना चाहिए। समस्याओं का निपटारा निर्धारित समय में हो इसका प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने शौचालय या आवास के नाम पर धनउगाही करने वालों की सूचना तत्काल देने का अनुरोध भी सदस्यों से किया।
बैठक में सभासद बैजनाथ वर्मा, कृष्णा पहलवान, रामनिहोरा यादव, आशीष वर्मा, इमरान अजमेरी, मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल, मारकण्डेय वर्मा, अरशद उर्फ लाडले, रिंकू गौतम, दीपक जायसवाल, शैलेन्द्र मद्घेशिया, रामशंकर वर्मा सहित