फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शिक्षा मित्रों का बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन

शिक्षा मित्रों का बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2017 05:39 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों का बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन
कुशीनगर। समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र संघर्ष मोर्चा की तरफ से बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर धरना - प्रदर्शन किया गया। इसमें सरकार से शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर बनाए रखने की मांग की गई। शाम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चतुर्वेदी की अगुवाई बीएसए कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे पहुंचे जिले भर के शिक्षा मित्रों ने धरना - प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनको संबोधित कर रहे वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की चर्चा करते हुए सरकार से अध्यादेश लाकर सभी शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने और इस कानून के पारित होने तक समायोजित शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद के बराबर वेतन दिए जाने की मांग की। दोपहर में इस धरना - प्रदर्शन में पहुंचे फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश के हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन यह बात लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए। शिक्षा मित्रों के साथ सरकार की पूरी सहानुभूति है और सरकार कानून के दायरे में रह कर उपाय खोजने का भरसक प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, अजय कुमार सिंह, मनोज पांडेय, शोभी लाल गुप्ता, एजाज अहमद, राजकुमार पांडेय, राम कुमार तिवारी, मंजीत पाठक, प्रियंका पांडेय, रंजना मिश्रा, सीमा पांडेय, मिथिलेश, गोपाल यादव, संतोष कुशवाहा, सुबोध सिंह, मोहन यादव, प्रमीला, विनय कुशवाहा, आशा सिंह, अनिल चौबे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed