फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   महिलाओं के बाल काटने की अफवाह तेज

महिलाओं के बाल काटने की अफवाह तेज

Sat, 05 Aug 2017 07:04 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के बाल काटने की अफवाह तेज
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उंचकी पट्टी में शुक्रवार को रात 25 वर्षीय महिला का बाल काटने के प्रयास की चर्चा हो रही है। सदमे के चलते बेहोश हुई महिला को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शनिवार को दोपहर बाद सेवरही कस्बे में भी एक महिला के बाल कटने की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उंचकी पट्टी निवासी 25 वर्षीया बबिता आधी रात को कमरे से बाहर निकलीं और चीखकर बेहोश हो गईं। घरवालों के अनुसार महिला के पास सिर के बाल नोंचे हुए पड़े थे। घबराए घर वाले उसे दुदही सीएचसी में इलाज के लिए ले गए। होश में आने पर महिला ने इशारे से बताया कि उसके चेहरे पर किसी ने थप्पड़ मारा और वह बेहोश हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर शनिवार को कई लोग महिला के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार की दोपहर में सेवरही कस्बे में भी इस तरह की घटना की चर्चा शुरू हो गई। बताया जाता है कि कस्बे के स्वर्ण नगर की रहने वाली 50 वर्षीया फूलमती देवी दोपहर में अपने बरामदे में सो रही थीं। दिन के करीब दो बजे नींद टूटी तो उनका बाल कटकर बिस्तर पर पड़ा था। महिला ने शोर मचाया तो वहां भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि विशुनपुरा व सेवरही पुलिस इस तरह की घटनाओं से इंकार कर रही है। एसपी यमुना प्रसाद भी मानते हैं कि यह महज अफवाह है। एसपी के अनुसार अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed