फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   40 polling personnel absent in training

प्रशिक्षण में 40 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित

Mon, 21 Feb 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
40 polling personnel absent in training
प्रशिक्षण में 40 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

मास्टर प्रशिक्षकों ने मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी दी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा है। इस दौरान 40 कार्मिक अनुपस्थित रहे। मास्टर प्रशिक्षकों ने मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी दी।
दो पालियों में तीन पीठासीन, छह मतदान अधिकारी प्रथम, सात मतदान अधिकारी द्वितीय और 24 मतदान अधिकारी तृतीय की टोलियों के कुल 856 मतदान कार्मिक बुलाए गए थे। इनमें 40 कार्मिक शामिल नहीं हुए। सीडीओ अनुज मलिक ने कार्मिकों से बात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टी रवाना स्थल व मतदान केंद्र पर कार्मिकों की सहूलियत के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह का संदेह होने पर मास्टर ट्रेनर से दोबारा पूछकर पुख्ता जानकारी हासिल कर लें।
विज्ञापन

इस दौरान पीडी राजनाथ भगत, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल, डीआईओए मनमोहन शर्मा, बीएसए विमलेश कुमार, बीईओ देवमुनी वर्मा, बीईओ हिमांशु सिंह, बीईओ कसया सत्येंद्र कुमार पांडेय, सर्वेशचंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्र, सुरेंद्र कुमार सिंह, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed