{"_id":"60047b298ebc3e31e0791e58","slug":"40-26-crore-dues-of-farmers-on-paddy-procurement-agencies-kushinagar-news-gkp381306344","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद के लिए छह एजेंसियों के बनाए गए हैं 73 क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद के लिए छह एजेंसियों के बनाए गए हैं 73 क्रय केंद्र
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डिप्टी आरएमओ।
- फोटो : KUSHINAGAR
धान खरीद एजेंसियों पर किसानों का 40.26 करोड़ बकाया
पडरौना। मौजूदा विपणन वर्ष में जिले की धान खरीद एजेंसियों ने किसानों से अनाज तो खरीदा है, लेकिन अब भी 40.26 करोड़ रुपये से अधिक बकाया लगाए बैठी हैं। इस साल छह एजेंसियों ने मिलकर किसानों से 88191.03 मीट्रिक टन धान खरीदा है। इसके एवज में 12447.18 लाख रुपये ही भुगतान की है।
विभाग के मुताबिक इस विपणन वर्ष में धान खरीद के लिए शासन की तरफ से 75 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। इस कार्य के लिए खाद्य विभाग के 14, भारतीय खाद्य निगम का एक, पीसीएफ के 24, यूपी एग्रो के तीन, एनसीसीएफ के पांच और पीसीयू के 26 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन छह एजेंसियों को मिलाकर कुल 73 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। शुरुआती दो महीने तक धान खरीद की गति काफी सुस्त रही, जिस पर शासन ने नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद एडीएम, एसडीएम और विपणन विभाग ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर कड़ी चेतावनी देते हुए क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा का ख्याल रखने के साथ धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया था। उसके बाद से सरकारी रिकार्ड में 88191.03 मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है, जो लक्ष्य से 17.59 प्रतिशत अधिक है। हालांकि भुगतान की स्थिति संतोषजनक नहीं है। खरीदे गए धान की कुल कीमत 16474.08 लाख में से 12447.18 लाख रुपये ही भुगतान हुए हैं। अभी भी किसानों को 4026.91 लाख रुपये भुगतान किया जाना बाकी है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीदे गए धान के एवज में भुगतान के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। अवशेष भुगतान शीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन
किस एजेंसी ने कितना बकाया-
एजेंसी का नाम- कुल देय धनराशि- बकाया धनराशि (लाख में)
खाद्य विभाग- 2811.98- 0.00
भारतीय खाद्य निगम- 70.34- 14.88
पीसीएफ- 4789.01- 1756.01
यूपी एग्रो- 541.49- 180.49
एनसीसीएफ- 596.37- 457.94
पीसीयू- 7664.90- 1617.59
योग- 16474.08- 4026.91