फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4 young boys injured to byke accident

सोहंग मोड़ के पास हुई दुर्घटना

Sat, 31 Jul 2021 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
4 young boys injured to byke accident
बाइक की चपेट से चार युवक घायल, एक पीजीआई लखनऊ रेफर
विज्ञापन

भैंसही बाजार (कुशीनगर)। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के खोट्ठा- जोल्हिनिया मार्ग पर खोठ्ठा गांव के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सड़क पर टहल रहे चार युवक एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, जहां एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मिश्रौली निवासी लवकुश (27) शुक्रवार की रात करीब नौ बजे खोट्ठा की तरफ से घर जा रहे थे। अकटहिया मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे सड़क पर टहल रहे गांव के गगन यादव, राकेश सिंह, अमित, संगम साहनी उनकी बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस सभी घायलों को अस्पताल ले गई, जहां गगन की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया है। संवाद

बाइक भिड़ंत में दो युवक घायल
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोहंग मोड़ के पास हाईवे पर शनिवार को दो बाइक सवारों में भिड़ंत हो गई। इससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर निवासी सचिन यादव (18) जोकवा खुर्द निवासी अपनी बुआ के घर बाइक से जा रहा था। अभी सोहंग मोड़ के पास पहुंचा ही था कि कसया की तरफ से आ रहे समउर बाजार निवासी अनिल यादव (35) की बाइक से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed