फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4 nomination paper disapeared from Nebua nourangiya block

क्षेत्र पंचायत चुनाव से संबंधित खबर

Wed, 07 Jul 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
4 nomination paper disapeared from Nebua nourangiya block
ब्लॉक से चार पर्चा गायब, एआरओ को पता नहीं
विज्ञापन

पडरौना/पकड़ियार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए मिले 10 में से चार पर्चा बुधवार को कार्यालय से ही गायब हो गया लेकिन किसी को पता नहीं चला। न तो एआरओ को गायब पर्चों के विषय में जानकारी थी और न ही संबंधित लिपिक को। भाजपा उम्मीदवार के पति ने इस पर आपत्ति जताई तो अफसर बहानेबाजी करने लगे। इसके बाद विधायक व उम्मीदवार समेत संबंधित सभी लोग देर शाम कलेक्ट्रेट पहुंचे। काफी देर तक गहमागहमी के बावजूद गायब पर्चों का रहस्य नहीं खुला।
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के प्रमुख पद के लिए भाजपा उम्मीदवार बिंदू देवी व उन्हीं की परिवार की एक अन्य महिला ने एक-एक सेट में पर्चा खरीदा था। पर्चों की बिक्री के लिए निर्धारित समय समाप्त होने के बाद जब बिंदू देवी के पति शेषनाथ यादव ने पर्चों की बिक्री के विषय में जानकारी ली तो पता लगा कि कुल छह सेट पर्चा बिका है लेकिन बाकी चार सेट पर्चा किसने खरीदा है, इसकी जानकारी नहीं दी गई। इस पर भाजपा कार्यकर्ता व प्रत्याशी समर्थक ब्लॉक के एक कर्मचारी पर पर्चा गायब करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताने लगे। शाम चार बजे एआरओ/डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र पहुंचे लेकिन उन्होंने भी गायब हुए पर्चों के विषय में जानकारी नहीं दी। क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने एआरओ से जानकारी चाही तो एआरओ ने जिला मुख्यालय पहुंचकर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। एडीओ पंचायत नंदलाल सिंह ने बताया कि उसने जिला निर्वाचन कार्यालय से 10 पर्चा लाकर कार्यालय के बड़े बाबू का रिसीव कराया था। क्रम संख्या 101 से लेकर 110 तक पर्चा यहां आया था। इसमें से क्रम संख्या 105 व 106 भाजपा उम्मीदवार ने खरीदा था। एआरओ उदयप्रकाश मिश्रा का कहना है कि इस विषय पर अधिकृत जानकारी जिलाधिकारी देंगे। वहीं, जिलाधिकारी का मोबाइल नॉट रिचेबल होने के चलते बात नहीं हो पाई। एडीएम विंध्यवासिनी राय ने कहा कि वे इस चुनाव न तो तो आरओ हैं और न ही एआरओ, इसलिए वे इस पर कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन

सपा का आरोप, उम्मीदवारों को नहीं खरीदने दिया गया पर्चा
पडरौना। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी दल के दबाव में समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को क्षेत्र पंचायत प्रमुख का पर्चा नहीं खरीदने दिया गया। आरोप है कि तमकुही से मीना देवी एवं सेवरही से हुस्न आरा को नामांकन पत्र खरीदने से रोका गया। सपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेश यादव ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हर नागरिक को चुनाव लड़ने का संवैधानिक अधिकार है। चुनाव लड़ने से रोकना संवैधानिक तथा मौलिक अधिकारों का हनन है। सत्ताधारी दल जबरन नामांकन पत्र खरीदे जाने से रोक रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed