फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4 injured in accident

सड़क दुर्घटना हुई

Wed, 30 Jun 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
4 injured in accident
दो मोटरसाइकिल भिड़ीं, महिला समेत चार घायल
विज्ञापन

रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के पास बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के खोटहीं निवासी रागिनी गांव के विकास नामक एक युवक के साथ बाइक से कहीं से आ रही थी। दूसरी तरफ से गौरी बाजार थाना क्षेत्र के अमरेश पांडेय एक साथी के साथ बाइक से लक्ष्मीगंज जा रहे थे। अभी देवरिया बाबू गांव के पास पहुंचे ही थे कि दोनों बाइक सवारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। मौजूद लोगों ने रामकोला सीएससी भेजवाया, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रामकोला एसओ डीके सिंह ने बताया सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

कार की चपेट में आए बाइक सवार दो लोग घायल
गुरवलिया बाजार। बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ की सीमा में बभनौली बाजार के पास एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनौली बाजार निवासी नारद मिश्र (55) अपने पुत्र बिट्टू (30) के साथ कसया की तरफ से बाइक से आ रहे थे। बभनौली बाजार के पास पीछे से आरही एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल उमेश कुमार और दीनानाथ चौहान ने कार को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए भेजवाया। एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed