फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4 hospitals, ultrasound centre and pathology seal

जांच के बाद चार अस्पताल, एक अल्ट्रासाउंड व पैथालजी सेंटर सील

Thu, 08 Oct 2020 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
4 hospitals, ultrasound centre and pathology seal
जांच के बाद चार अस्पताल, एक अल्ट्रासाउंड व पैथालजी सेंटर सील
विज्ञापन

पडरौना। डीएम के निर्देश पर बुधवार को दोपहर बाद पडरौना, हाटा व तमकुहीराज के एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को साथ लेकर अपने क्षेत्र में संचालित प्राइवेट अस्पतालों की जांच की। इस दौरान बिना वैध कागजात के संचालित चार अस्पतालों व एक अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी सेंटर को सील कराया गया। पूरी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी, जिस पर अगली कार्रवाई होगी।
एसडीएम पडरौना रामकेश यादव की अगुवाई में नौरंगिया चौराहे के नजदीक अस्पतालों की जांच की गई। वैध कागजात नहीं मिलने पर एक आंख के अस्पताल सहित अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथालॉजी सेंटर को सील कराया गया। खड्डा रोड पर संचालित एक अस्पताल में बिना डॉक्टर के ही मरीजों का इलाज चल रहा था। यहां भर्ती एक मरीज को जिला अस्पताल भेजा गया और अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार व डिप्टी सीएमओ डॉ. पीएन सिंह ने कोटवा में संचालित प्राइवेट अस्पताल की जांच की। इस दौरान खुशी अस्पताल व सेवा अस्पताल में सभी अभिलेख व मानक सही मिला। परंतु दो अन्य अस्पतालों में अभिलेख नहीं मिलने व बोर्ड पर दर्ज डाक्टरों की मौजूदगी नहीं होने पर अस्पतालों को सील करा दिया गया। यहां भर्ती तीन मरीजों जैतुन नेशा, इदिया व नबरून निशा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। इस दौरान नायाब तहसीलदार रवि यादव, लेखपाल अनिल कुमार चौहान, डॉ. संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज एसडीएम एआर फारूकी ने तमकुहीराज कस्बे में संचालित एक अस्पताल की जांच की गई। यहां पर अस्पताल संचालक द्वारा कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराया जा सका और न ही अस्पताल में कोई चिकित्सक था। अस्पताल को सील कर दिया गया। इसके बाद दो और अस्पतालों की जांच की गई। इनमें से एक अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. ताहिर अली, एआरओ विनोद साह, सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed