फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   36 people including three workers infected

कोविड कमांड सेंटर के तीन कर्मियों समेत 36 लोग संक्रमित

Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
36 people including three workers infected
कोविड कमांड सेंटर के तीन कर्मियों समेत 36 लोग संक्रमित
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 196 हुई
कुशीनगर। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के तीन स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले। इनकी ड्यूटी कोविड कमांड सेंटर में लगी थी। स्वास्थ्यकर्मियों सहित 36 लोग संक्रमित मिले हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 3720 लोगों का नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जबकि 2373 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2437 निगेटिव और 36 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में तमकुही क्षेत्र से चार, मोतीचक से दो, खड्डा से एक, हाटा से एक, फाजिलनगर से चार, दुदही से चार, पडरौना से पांच, कसया से दो, कप्तानगंज से चार, सेवरही से एक, सुकरौली से तीन, विशुनपुरा से चार और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि संक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक 11 लाख 21 हजार 847 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इसमें 15921 लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें 227 लोगों की मौत हुई है तथा 15496 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 97.40 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों का टीकाकरण कराने के निर्देश
फोटो
एसडीएम की मौजूदगी में हुई प्रधानाचार्यों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। चीनी मिल के विश्राम गृह में एसडीएम की मौजूदगी में शुक्रवार को क्षेत्र के इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इस में किशोरावस्था वाले सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण कराने पर जोर दिया गया।
एसडीएम उपमा पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोनारोधी टीका लगाना जरूरी है। इस कार्य में सभी संबंधित को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्री गांधी इंटर कॉलेज परिसर में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इसमें टीकाकरण से वंचित विद्यार्थियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से विद्यालय में टीकाकरण की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की।

इस दौरान अमरजीत पांडेय, ओम प्रकाश चौरसिया, सुनील कुमार मिश्रा, केदार प्रसाद गुप्त, रामनरेश त्रिपाठी, रामाशंकर सिंह, मौला प्रसाद, राम भरोसे गुप्ता, दिनेश निषाद, गिरिजेश मल्ल, भागवत कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed