फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   350 acres of land and needs

350 एकड़ जमीन की और दरकार

Sat, 07 Nov 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 07 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
कसया। कस्बे में स्थित हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में तब्दील करने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग को 350 एकड़ और जमीन की दरकार है।
विज्ञापन

इतनी जमीन देखकर अधिग्रहीत करने के सिलसिले में जिला प्रशासन से बात करने के लिए शुक्रवार को नागरिक उड्डयन विभाग की आठ सदस्यीय टीम एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एके पाठक की अगुवाई में कसया पहुंची। टीम ने प्रस्तावित जमीन अधिग्रहीत करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हवाई अड्डा के आसपास के करीब दस गांवों का दौरा किया।
अधिकारियों ने साथ में मौजूद डीएम लोकेश एम से सर्वे में दिखाई गई जमीन अधिग्रहीत करने के संबंध में बात की। इस पर डीएम ने साथ में मौजूद तहसीलदार को प्रस्तावित जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करके भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन विभाग के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एके पाठक, लखनऊ हवाई अड्डा के डायरेक्टर एचसी होटा, जनरल मैनेजर देवाशीष खान सहित आठ सदस्यीय टीम शुक्रवार को सुबह कसया हवाई अड्डा पहुंची। यहां पहले से जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। टीम में शामिल सदस्यों ने हवाई अड्डा के लिए पूर्व में ली गई 584.65 डेसिमिल के अलावा 350 एकड़ जमीन और अधिग्रहीत किए जाने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व विभाग 11 गांवों के 2972 किसानों की जमीन अधिग्रहीत करवाकर एक अरब,72 करोड़ 83 लाख 47 हजार 807 रुपये मुआवजा दे चुका है। इसके अलावा अधिग्रहीत जमीन पर कंटीला तार लगाने के लिए विभाग 70 लाख रुपये अब तक खर्च कर चुका है।

टीम ने 350 एकड़ जमीन और अधिग्रहीत करने के लिए शुक्रवार को भलुही मदारी पट्टी, मिश्रौली, नरकटिया खुर्द, कुरमौटा, शाहपुर, विशुनपुर बिंदवलिया, नरायनपुर, बेलवा दुर्गा, बेलवा रामजस गांव में अधिग्रहीत के लिए प्रस्तावित जमीन को देखा। इस दौरान साथ में मौजूद डीएम लोकेश एम से प्रस्तावित जमीन अधिग्रहीत करने की आवश्यकता जताई। डीएम का कहना था कि हवाई अड्डा के विस्तारीकरण के लिए प्रस्तावित जमीन अधिग्रहीत करने के संबंध में प्रस्ताव तहसीलदार से मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed