फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3193 people underwent treatment at CM Arogya Mela

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3193 लोगों ने कराया इलाज

Sun, 04 Apr 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
3193 people underwent treatment at CM Arogya Mela
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3193 लोगों ने कराया इलाज
विज्ञापन

- 132 लोगों को वितरित किया गया आयुष्मान कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविवार को जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इन केंद्रों पर शाम तक 3193 लोगों का उपचार किया गया। इस दिन कुल 132 लोगों को आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड भी वितरित किया गया।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि रविवार को पडरौना के गायत्रीनगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में शाम तक 1063 पुरुष, 1514 महिलाओं और 616 बच्चों सहित कुल 3193 लोगों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। इस दिन आयोजित स्वास्थ्य मेले में श्वांस के 204, पेट के 323, मधुमेह के 316, त्वचा के 523, टीबी के चार, खून की कमी के 41 और उच्च रक्तचाप के 116 रोगियों की जांच कर जरूरी सलाह और दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इस दिन कुल 132 लोगों को आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड बनाकर दिया गया, जिससे लाभार्थी अपना या परिवार के लोगों का एक साल में पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे। रविवार को लगे आरोग्य मेले में 173 डॉक्टर और 506 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्रीनगर में भी लगा आरोग्य मेला
पडरौना शहर में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी रविवार को आरोग्य मेला लगा। इसमें एलोपैथ और आयुष विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
पडरौना शहर क्षेत्र के अनुसूचित बस्तियों में निवास करने वाले लोगों के साथ-साथ अन्य मरीजों की चिकित्सा सुविधा के लिए पिछले साल राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत पिछले साल अप्रैल में यह अस्पताल गायत्री नगर में स्थापित किया गया था। रविवार को यहां एलोपैथ से डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट आशुतोष राय और एलटी चंदन की ड्यूटी लगाई गई थी, जबकि आयुष विभाग से डॉ. संजय कुमार आजाद, चीफ फार्मासिस्ट हरेंद्र तिवारी, अरबन कोआर्डिनेटर गंगेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed