{"_id":"6127c8918ebc3e79e34806f7","slug":"3168-bottles-of-english-liquor-recovered-kushinagar-news-gkp4068643167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की 3168 बोतलें बरामद
एक बाइक के साथ चार लोगों को भी पकड़ा गया है
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर/पटहेरवा। क्षेत्र के फाजिलनगर बघौच मोड़ के पास से पुलिस ने बुधवार की देर रात विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब की 3168 पैकेट बरामद की है। यह शराब लग्जरी कार और ट्रक की केबिन में रखा था। पुलिस ने शराब के अलावा एक बाइक के साथ चार लोगों को भी पकड़ा है। प्रभारी एसओ राम सहाय चौहान ने बताया कि सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी फाजिलनगर दिग्विजय सिंह के साथ बुधवार की देर रात बघौच मोड़ पर वाहनों की तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कार्पियो, एक बाइक और एक ट्रक आता दिखा। उसे रोककर तलाशी ली गई तो ट्रक की केबिन में 38 पेटी शराब की बोतले, 48 पैकेट शराब और कार में 28 पेटी शराब बरामद हुई। बाइक से भी शराब बरामद हुई। इन गाड़ियों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पकड़े गए चार लोगों छोटू राय, अभिषेक कुमार उर्फ गुंजन, रिसु कुमार निवासी सुल्तानगंज जिला पटना बिहार और रंजय राय गांव अशोगवा थाना पटहेरवा को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि ट्रक व कार समेत बाइक को कब्जे में लिया गया है। 68 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़े गए चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।