{"_id":"5c8a99fdbdec22144763209b","slug":"31552587261-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक जोड़ने में गड़बड़ी पर दो परीक्षक कार्य मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक जोड़ने में गड़बड़ी पर दो परीक्षक कार्य मुक्त
Thu, 14 Mar 2019 11:44 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर में बोर्ड की कापियों की जांच का जायजा लेते जेडी योगेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन कार्य का जायजा लेने बृहस्पतिवार को पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर योगेंद्र सिंह को कई खामियां मिलीं। मूल्यांकन में मूलभूत सावधानियों का पालन न करने पर दो परीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। उनकी जांची गई कापियों का फिर से मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया।
कॉलेज के तमकुही कोठी हॉल में कापियों की जांच कर रहे परीक्षकों से कापियां लेकर गहनता से निरीक्षण कर रहे जेडी योगेंद्र सिंह ने कहा कि मूल्यांकन से बच्चों का भविष्य तय होता है। इसमें खिलवाड़ न करें। निर्धारित गाइड लाइन के मुताबिक मूल्यांकन कर स्पष्ट अंक लिखें, ताकि आगे कोई असुविधा न हो। रसायन विज्ञान के दो परीक्षकों की जांची गई कापियों में अंक के जोड़ में गलती और निर्धारित स्थान पर प्राप्तांक न लिखने पर उन्हें मूल्यांकन कार्य से मुक्त कर दिया। उनकी अबतक जांची गई कापियों के दोबारा मूल्यांकन के लिए डीएचई को निर्देशित किया। डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र ने भी मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया।
संयुक्त निदेशक ने कहा कि अंक निर्धारित स्थान पर न अंकित करना व अंकों के जोड़ में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने परीक्षकों को हिदायत दी कि मार्किंग और योग सही होने चाहिए। अंक सदैव डबल डिजीट में स्पष्ट लिखें।
विज्ञापन
11000 काप्ियों की चल रहा थी जांच
बुद्ध इंटर कॉलेज में चल रही बोर्ड की कापियों की जांच की कड़ी में बृहस्पतिवार को अंग्रेजी,रसान विज्ञान, जीव विज्ञान,गणित सहित अन्य विषयों की 11000 कापियों की जांच चल रही थी। जिसकी जांच करने दोपहर बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर योगेंद्र सिंह और डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र पहुंचे थे। जहां जांच कर कर रहे परीक्षकों को यह पता नहीं था कि मूल्यांकन के बाद दिए जाने वाले अंक को कहां लिखना है और उन्हें परीक्षक बना दिया गया है। इनसे कैसे उम्मीद की जा सकती है कि बच्चों के भविष्य के साथ न्याय होगा।