फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आठ सूत्री मांगों के लिए आंदोलन पर उतरे लेखपाल

आठ सूत्री मांगों के लिए आंदोलन पर उतरे लेखपाल

Tue, 19 Jun 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
आठ सूत्री मांगों के लिए आंदोलन पर उतरे लेखपाल
lekhpal - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। जिले के सभी तहसीलों में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर पहले चरण का आंदोलन मंगलवार से शुरू कर दिया है। आंदोलन के पहले दिन लेखपालों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। पहले चरण का आंदोलन 19 से 25 जून तक का होगा। उसके बाद दूसरे चरण का आंदोलन 26 जून से शुरू होगा। कुल चार चरणों में लेखपालों ने आंदोलन करने की रणनीति बनाई है। इसमें अंतिम चरण के आंदोलन में लेखपाल कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
आठ सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को पडरौना तहसील परिसर में लेखपालों ने कालीपट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में लेखपाल भवन पर बैठक हुई। योगेंद्र ने कहा कि संघ के आह्वान पर पहले चरण का आंदोलन शुरू कर दिया गया है। सभी लेखपाल कालीपट्टी बांधकर अपना कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि वेतन बढ़ोत्तरी, वेतन व पेंशन विसंगति को दूर करने, भत्तावृद्धि, राजस्व निरीक्षक नियमावली-2017 को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने, लैपटॉप व स्मार्टफोन उपलब्ध कराने, प्रमोशन व आधारभूत सुविधा प्रदान किए जाने समेत आठ मांगें शामिल है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष प्रद्युम्न राव, मंत्री अकरम अली, बलराम कुशवाहा, वंशबहादुर यादव, रमेश प्रसाद, अरविंद रावत, नीरज तिवारी, बिहारी प्रसाद, सुरेश प्रसाद, मैनेजर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से कालीपट्टी बांधकर बैठक किया। लेखपालों का कहना था कि उनकी मांग जब तक पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन किया जाएगा। इसमें तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश प्रसाद, देवचंद प्रसाद, जयंत गुप्ता, अश्वनी राय, राधाचरण, रामप्रवेश प्रसाद, सतीश सिंह, सुरेश गुप्ता, नकछेद साह, सुदामा गुप्ता, राधेश्याम मणि, उमेश यादव, मुनीर आलम, भृगुनाथ गुप्ता, संजय त्रिपाठी, जयगोविंद आदि मौजूद रहे।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार अपनी मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने हाथों पर कालीपट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान लेखपाल प्रदीप गुप्ता, मारकंडेय गुप्ता, अजय सिंह, संजय गुप्ता, चंद्रहास सिंह, दिनेश सिंह, तेजबहादुर मणि, रामनाथ प्रसाद, अभय राव, आलोक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
कसया कार्यालय के अनुसार तहसील परिसर में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ की ओर से बैठक की गई। इसमें लेखपालों ने कालीपट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें लेखपाल अरविंद मणि त्रिपाठी, ब्रजेश मणि, हरिशंकर सिंह आदि शामिल रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष बृजनारायण सिंह की अगुवाई में लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और कालीपट्टी बांधकर विरोध जताया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार को सौंपा। इस दौरान शीतल सिंह, संजय गुप्ता, संजय पाल, अभिमन्यु, रमाकांत पांडेय, वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह, धीरज शुक्ला, विनोद सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, रमेश शाही, हरिओम पटेल, हरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में लेखपालों ने कालीपट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इसके चलते तहसील दिवस में पहुंचे फरियादियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। संघ के तहसील अध्यक्ष मुकुट बिहारी की अगुवाई में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर लेखपाल विपिन मणि तिवारी, अजय राव, रामाज्ञा, ओम प्रकाश पांडेय, भगवंत चौहान, सुधीर गुप्ता, शंभू दयाल सिंह, हरिशंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed