{"_id":"5a12c78c4f1c1b0d698bcd6a","slug":"31511180172-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज चीनी मिल में शुरू हुई गन्ना की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज चीनी मिल में शुरू हुई गन्ना की पेराई
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
श्ाुरू हुइ चीनी मिल।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज (कुशीनगर)। कस्बे की कनोरिया चीनी मिल में सोमवार को पेराई सत्र की शुरुआत कर दी गई। डीएम, एसपी और क्षेत्रीय विधायक ने चीनी मिल में पूजा की और उसके डोंगे में गन्ना डालकर मिल के पेराई सत्र को आगे बढ़ाया।
डीएम आंद्रा वामसी, एसपी यमुना प्रसाद और क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्घ सुबह दस बजे कप्तानगंज चीनी मिल में पहुंचे। इन्होंने पुरोहित की देख रेख में विधिवत पूजा की और उसके बाद चीनी मिल के डांगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र प्रारंभ कराया। डीएम ने किसानों से कहा कि वे अपना गन्ना चीनी मिल पर ले आएं। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी मिले तो तत्काल गन्ना विभाग और जिला प्रशासन को अवगत कराएं।
एसपी ने पेराई सत्र में चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने के लिए किसानों से अपील की। साथ ही किसानों और चीनी मिल प्रबंध तंत्र को नए पेराई सत्र की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
वहीं क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि चीनी मिल प्रशासन गन्ना किसानों को सप्लाई टिकट देने में पारदर्शिता बरते। उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए।
चीनी मिल के प्रबंध निदेशक संजय कनोरिया ने किसानों से अपील किया की साफ सुथरा गन्ना मिल को दें। मिल को गन्ना नियमित उपलब्ध कराएं ताकि उसके सामने नो केन की समस्या न उत्पन्न होने पाए।
चीनी मिल के उपाध्यक्ष एसके श्रीवास्तव और सहायक प्रबंधक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसडीएम त्रिभुवन, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, केन यूनियन चेयरमैन योगेंद्र सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, ईओ देवेश कुमार मिश्र, पूर्व चेयरमैन गंगा दयाल सिंह, विजय खेतान, रामप्रताप सिंह, त्रिपुरारी पांडेय, चंद्रबली पांडेय, एसपी मिश्रा, एसपी ओझा, अखिलेश सिंह, भोला सिंह, अजीमुल हक, बबलू सिंह, भिखू पांडेय, विरेंद्र पांडेय, भारत सिंह, गुड्डू सिंह, रग्घू मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।