{"_id":"61ed987ba8a9b97a6e1a8d53","slug":"30-people-found-corona-infected-in-the-district-kushinagar-news-gkp424709774","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले
एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 233 हुई
कुशीनगर। रविवार को 30 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब एक्टिव केस की संख्या 233 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शाम तक 4202 लोगों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जबकि 1993 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1963 निगेटिव और 30 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में तमकुही क्षेत्र से एक, खड्डा से तीन, फाजिलनगर से दो, दुदही से एक, पडरौना से तीन, कसया से छह, कप्तानगंज से सात, सेवरही से दो, सुकरौली से एक, रामकोला से तीन और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल है। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 233 हो गई है।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 65466 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 346 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 113 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.53 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 32.66 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।