फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   30 crore will be spent on tourism development

जनपद में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 30 करोड़ : मंडलायुक्त

Thu, 17 Dec 2020 09:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
30 crore will be spent on tourism development
जनपद में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 30 करोड़ : मंडलायुक्त
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। प्रो पुअर टूरिज्म डेवलपमेंट परियोजना के तहत कुशीनगर को पर्यटन विकास के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा। शासन स्तर से इसकी सहमति मिल चुकी है। इस धन से होने वाले कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने बृहस्पतिवार को कसया तहसील में हुई कसाडा (कुशीनगर विकास प्राधिकरण) की बैठक में दी। तहसील सभागार में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जयंत नार्लिकर ने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने व पर्यटन व्यवसाय से संबंधित नई परियोजनाएं तैयार करने का भी निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि कसाडा के पास सीमित संसाधन हैं। ऐसे में अन्य विभागों को भी विकास कार्य में लगाने की कोशिश की जा रही है। पर्यटन व संस्कृति विभाग की प्रो पुअर टूरिज्म डेवलपमेंट परियोजना से 30 करोड़ की धनराशि मिलने जा रही है। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। पर्यटन विकास के कार्यों में यह धनराशि लगेगी। लिहाजा कुशीनगर में जल्द ही इन परियोजनाओं का प्रारूप तैयार होगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बोर्ड की 14वीं बैठक के प्रस्तावों और उस पर हुई कार्रवाई व प्रगति की समीक्षा करते हुए कई बिंदुओं पर संतोष जताया। इसके अलावा धीमी प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर पालिका कुशीनगर में हाउस टैक्स के मामले पर ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने कर वसूली शुरू होने की जानकारी दी तो आयुक्त ने इस कार्य में तहसील कर्मियों से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया। आयुक्त ने ईओ को सॉलिड वेस्ड मैनेजमेंट के कार्य को कार्यदायी संस्था सीएनडीएस से समन्वय बनाकर शुरू कराने का निर्देश दिया। इस कार्य के लिए एक हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में तीन करोड़ जारी किए हैं। करुणा सागर पार्क परियोजना को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा आवश्यक जगहों पर स्ट्रीट लाइट, बेंच, पार्क आदि विकसित करने पर जोर दिया गया। नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय के रखरखाव, बौद्ध विपश्यना केंद्र के सुंदरीकरण, विवाह भवन निर्माण, कसाडा कार्यालय के बाउंड्रीवाल निर्माण आदि बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, देवरिया के डीएम अमित किशोर, सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोरा, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, कसाडा लिपिक आशीष दुबे समेत लोक निर्माण विभाग, पर्यटन व संस्कृति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed