{"_id":"639b5f6509dbe07ef7431dd1","slug":"30-beats-will-be-made-for-the-security-of-villages-soldiers-will-be-deployed-kushinagar-news-gkp461030062","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांवों की सुरक्षा के लिए बनेंगे 30 बीट, तैनात होंगे सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांवों की सुरक्षा के लिए बनेंगे 30 बीट, तैनात होंगे सिपाही
विज्ञापन
नवसृजित चौरा खास थाना परिसर में प्रधानों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी राजेश मिश्रा।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों की सुरक्षा के लिए बनेंगे 30 बीट, तैनात होंगे सिपाही
चौराखास थाने पर प्रधानों-व्यापारियों की हुई पहली बैठक में लिए गए निर्णय
समस्याओं के निस्तारण पर दिया गया जोर
बनकटा बाजार। नवसृजित थाना चौराखास में क्षेत्र के प्रधानों संग पहली बैठक हुई। बुधवार शाम आयोजित बैठक में एसएचओ राजेश कुमार मिश्रा ने कानून-व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर प्रधान और व्यापारियों ने जोर दिया। बैठक में 69 गांवों के ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय व्यापारी मौजूद थे। नवसृजित थाना चौराखास में कुल 69 गांव शामिल हुए हैं। इन गांवों में सुरक्षा के लिहाज से की जाने वाली व्यवस्था को लेकर कार्रवाई चल रही है।
गांवों में कांस्टेबल के लिए 30 बीट बनाए जाएंगे। हर बीट में एक से दो गांव शामिल किए जाएंगे। गांवों में किस तरह की समस्या आती है। किसी तरह का विवाद या समस्या आने पर उसका निस्तारण कैसे होगा। सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एसएचओ राजेश कुमार मिश्रा ने प्रधानों और व्यापारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की।
इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने नवसृजित थाना के लिए प्रधान संघ की तरफ से हर तरह से सहयोग देने की बात कही। प्रधान संघ के महामंत्री अजय पांडेय ने बताया कि थाना खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें अपने गांव से 20 से 25 किलोमीटर दूरी तय करके थाना पर जाना पड़ता था, उन्हें राहत मिलेगी। इस दौरान मनीष तिवारी, मैनेजर गुप्ता, जेपी सिंह ,कुशवाहा, सत्येंद्र शुक्ला, संजय यादव, हेमंत उर्फ गुड्डू पटेल, मनोज पांडेय, सुरेश प्रसाद और विवेक पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों की बैठक हुई
समउर बाजार। समउर पुलिस चौकी व तमकुहीराज थाने के गांव गगुआ मठिया गांव में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह कालरा ने बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि जाड़े के मौसम में गांव में लोग रात में जल्दी सो जाते हैं। ऐसे में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसलिए रात में टोली बनाकर गश्त करें। सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद रहेगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नीरज राय, चौकी इंचार्ज समउर बाजार राजेश कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल उमाशंकर यादव और लक्ष्मण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।