फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 ultrasound center seal

कप्तानगंज में तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Thu, 09 Jun 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
3 ultrasound center seal
कप्तानगंज कस्बे के सिद्धिविनायक डायनोसिस सेंट्रल को सील करते एसडीएम गोपाल शर्मा व स्वास्थ्य टी? - फोटो : KUSHINAGAR
कप्तानगंज में तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। कस्बे के डीसीएफ चौक पर बिना रजिस्ट्रेशन और डॉक्टर के संचालित तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों को एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई से कस्बे में संचालित अस्पतालों और डायग्नोसिस सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पूरे कस्बे के अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर और अस्पताल संचालक ताला बंद कर फरार हो गए।

बुधवार को एसडीएम गोपाल शर्मा और कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार सिंह अपने कर्मचारियों के साथ कस्बे के डीसीएफ चौक पर सिद्धिविनायक डायग्नोसिस सेंटर में पहुंचे जहां डायग्नोसिस सेंटर के वैध कागजात व डॉक्टर नहीं मिले। फिर बगल में संचालित शांभवी अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की यहां भी समुचित कागजात और डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिले। विजय डिजिटल डायग्नोसिस सेंटर की जांच की तो यहां सेंटर के अंदर मेडिकल की दुकान मौजूद और मरीजों का इलाज और अल्ट्रासाउंड भी हो रहा था। एसडीएम ने कागजात मांगे तो मौके पर समुचित वैध कागजात और डॉक्टर न होने पर इसे अवैध सेंटर मानते हुए तत्काल प्रभाव से तीनों केंद्रों को सील कर दिया। इस संबंध में एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि अवैध अस्पताल अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी सेंटर किसी कीमत पर संचालित नहीं होंगे, जिनके पास भी कागजात नहीं हैं, उनकी खैर नहीं है। यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed