फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2nd day kaptan ganj kasba change in police Chawani

फॉलोअप: कप्तानगंज कस्बे में सोमवार को तालाब में मिला था दो बालकों का शव

Wed, 28 Jul 2021 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
2nd day kaptan ganj kasba change in police Chawani
दो बच्चों के शव मिलने की घटना : दूसरे दिन छावनी में तब्दील रहा कस्बा
विज्ञापन

कप्तानगंज (कुशीनगर )। कस्बे के एक तालाब में वार्ड नंबर-छह एकलव्य नगर के दो बालकों का शव मिलने के बाद सोमवार की रात से ही तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिस तालाब में बालकों का शव मिला था, उसमें मछली पालन करने वाले एक बुजुर्ग की नाराज लोगों ने रात में पिटाई भी कर दी थी। उन्हें रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
कप्तानगंज चीनी मिल से सटे एकलव्य नगर के निवासी 12 वर्षीय अंकुश पुत्र शंभूनाथ साहनी और 10 वर्षीय रंजीत पुत्र नत्थू का चीनी मिल से सटे तालाब में शव मिला था। इस घटना के बाद परिजनों ने कप्तानगंज सीएचसी से लेकर थाने तक सोमवार की देर रात तक मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया था। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठियां भी भाजी थीं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से तहरीर लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह नौ बजे सीओ कसया पीयूष कांत राय कप्तानगंज, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला और अहिरौली बाजार थाने की पुलिस के साथ बालकों के घर और घटनास्थल का निरीक्षण किए थे। पुलिसफोर्स के आने से कप्तानगंज के किसान चौक से लेकर एकलव्य नगर तक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि अंकुश के पिता शंभूनाथ साहनी ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में आर्य समाज मंदिर के निकट के निवासी सहाबुद्दीन, एकलव्य नगर निवासी मिंतराज यादव और अंबेडकर नगर वार्ड के बेलास गुप्ता का नाम शामिल है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था अंशु
कप्तानगंज। कस्बे के वार्ड नंबर-छह एकलव्य नगर में एक ही पट्टीदारी के दो बालकों की सोमवार को हुई मौत से पूरा मोहल्ला शोकाकुल रहा। दोनों बालकों के घरवालों को ढांढस बंधाने वाले लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थीं। मृतक अंकुश, रंजीत की पट्टीदारी का भतीजा लगता था। दोनों केवल सोने के लिए अपने-अपने घर जाते थे, लेकिन पूरे दिन साथ रहते थे। इनकी संगत पूरे मोहल्ले में चर्चा में रहती थी। अंकुश की आठ वर्षीय सिर्फ एक बहन आंचल है। बेटे की मौत के बाद से पिता शंभूनाथ और मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

शंभूनाथ के पास दो डिस्मिल जमीन है। वह प्राइवेट गाड़ी चलाकर परिवार का भरण -पोषण करते हैं। वहीं रंजीत दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। सबसे बड़ी बहन 17 वर्षीय काजल, 14 वर्षीय भाई राज है। पिता नाथू और मां सुनीता देवी की व्यथा देख सभी की आंखें नम हो जा रही थीं। नाथू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इसके पास तीन डिस्मिल जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed