फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   272540 children will be given examination in the Council schools today

 परिषदीय विद्यालयों में 272540 बच्चे आज से देंगे परीक्षा

Mon, 19 Mar 2018 11:40 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 19 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
272540 children will be given examination in the Council schools today
तैयारी - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। मंगलवार से परिषदीय विद्यालयों की भी वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा दो से पांच तक लिखित व मौखिक दोनों परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ तक लिखित के साथ प्रायोगिक परीक्षा भी होगी। कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर तथा कक्षा आठ का मूल्यांकन ब्लॉक स्तर पर होगा। इस परीक्षा के लिए कुछ मॉडल विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा की तरह बच्चों के लिए प्रवेश पत्र, डेस्क स्लिप और सीटिंग प्लान भी बनाया गया है।
विज्ञापन


जनपद में बेसिक परिषद की तरफ से संचालित 2179 प्राथमिक और 824 जूनियर हाईस्कूल हैं। प्राथमिक में 226483 तथा जूनियर में 46057 बच्चे पंजीकृत हैं। कक्षा एक से आठ तक के इन कुल 272540 बच्चों की वार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। बीएसए ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी हेडमास्टरों को निर्देशित कर दिया है। कुछ मॉडल स्कूलों में इस बार बच्चों को प्रवेश पत्र भी वितरित किया गया है। इसके अलावा डेस्क स्लिप, सीटिंग प्लान और परीक्षा कक्ष की दीवारों पर परीक्षा कक्ष संख्या भी लिखने की व्यवस्था बनाई गई है। प्रश्न पत्रों की संख्या, कक्ष निरीक्षक डायरी तथा परीक्षा के बाद शील्ड कापियों को एनपीआरसी केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। कक्षा एक में सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो से पांच तक लखित और मौखिक परीक्षा लेने ेी व्यवस्था है। जूनियर विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक केवल लिखित परीक्षा होगी। कक्षा पांच तक की कापियों का संकलन के लिए एनपीआरसी और आठवीं तक की कापियों को जमा करने के लिए बीआरसी पर केंद्र बनाए गए। सभी कांपियां परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे के भीतर निर्धारित संकलन केंद्रों पर पहुंचाई जानी हैं। 
विज्ञापन


इस संबध में बीएसए हेमंत राव ने बताया कि मंगलवार से शुरू हो रहे प्राथमकि और जूनियर विद्यालयों की परीक्षाएं 26 मार्च तक होगी। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी प्रधानध्यापकों को एनपीआरसी के माध्यम से जरूरी सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed