फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   25 people found corona infected in the district

जिले में 25 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 25 Jan 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
25 people found corona infected in the district
जिले में 25 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

कुशीनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इस दिन 25 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले। अब जनपद में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 248 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि मंगलवार की शाम तक 4436 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि 2867 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2842 निगेटिव और 25 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में तमकुही क्षेत्र से तीन, दुदही से दो, पडरौना से सात, कप्तानगंज से चार, सेवरही से एक, सुकरौली से एक, रामकोला से एक, मोतीचक से एक, विशुनपुरा से एक, हाटा से दो और अन्य क्षेत्रों से भी दो लोग शामिल हैं। इन्हें लेकर जिले में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 248 है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 77,011 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 403 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 155 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 38.46 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से सामाजिक दूरी, सैनीटाइजर और मास्क का उपयोग करने की अपील की है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने जिन लोगों ने दोनों डोज नहीं ली है, उनसे यह कोर्स भी पूरा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed