फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   244 found positive

कोविड : 244 नए केस मिले, 221 पुराने ठीक हुए

Fri, 14 May 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
244 found positive
कोविड : 244 नए केस मिले, 221 पुराने ठीक हुए
विज्ञापन

जिले में 1139 एक्टिव केस हैं
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। पंचायत चुनाव के बाद से ही बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों में अभी कोई उल्लेखनीय कमी नहीं आई है। शुक्रवार को भी जिले में 244 नए केस मिले। राहत की बात बस इतनी रही कि सरकारी रिकॉर्ड में कोई मौत नहीं हुई और पहले से संक्रमित 221 लोग ठीक हो गए। हालांकि, अब भी एक्टिव केस की संख्या 1139 है।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार शुक्रवार को 5790 लोगों की कोरोना जांच की गई। शाम तक 3855 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें से 3611 लोग निगेटिव व 244 लोग पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित पाए गए इन लोगों में विशुनपुरा ब्लॉक में 11, पडरौना में 21, सुकरौली में छह, सेवरही में तीन, कुबेरस्थान में 16, तमकुही में 18, कसया में 11, फाजिलनगर में छह, खड्डा में 29, हाटा में 22, नेबुआ नौरंगिया में 40, मोतीचक में आठ, रामकोला में 06, कप्तानगंज में 21 और अन्य क्षेत्र के 27 लोग शामिल हैं। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 13,846 हो गई है। शुक्रवार को पहले से संक्रमित 221 मरीज स्वस्थ हुए, जिसके बाद अब तक ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11814 हो गई है। अब तक 93 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है। इसके अलावा 1939 एक्टिव मरीज हैं। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि जिले में औसत संक्रमण दर 2.78 प्रतिशत है जबकि रिकवरी दर 85.32 प्रतिशत है। मृत्यु दर भी 0.67 प्रतिशत है। डीएम ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed