फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   219 couple got married in group wedding

Kushinagar News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 219 जोड़े

Wed, 31 Jan 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 31 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
219 couple got married in group wedding
हाटा/कसया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को हाटा ब्लाॅक और कसया के श्रीमती मालती पांडेय इंटर काॅलेज परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें हाटा में 164 और कसया 55 युगल जोड़े एक-दूजे के हो गए। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

हाटा ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 164 युगल जोड़ों की शादी हुई। इसमें 160 हिंदू जोड़ों को आचार्य पंडित कृष्णा नंद त्रिपाठी ने विधि विधान से विवाह कराया, जबकि चार मुस्लिम जोड़ों को मौलाना कादिर ने निकाह पढ़ाया। शादी के लिए हाटा ब्लॉक के 29, नगर पालिका परिषद हाटा के 18, सुकरौली ब्लाॅक के 37, नगर पंचायत सुकरौली के एक, नगर पंचायत मथौली के 15 और मोतीचक ब्लॉक के 64 जोड़ों समेत कुल 164 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। अंत में हाटा बीडीओ सुधा पांडेय, बीडीओ सुकरौली सुप्रिया और जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामना देकर विदा किया।
विज्ञापन

इस दौरान ज्वाइंट बीडीओ कमलेश सिंह, एडीओ पंचायत रामअशीष, ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता, विजय राय, नंदकिशोर यादव, किशन राय, अखिलेश सोनकर, अजय प्रताप यादव, मनोज शुक्ल, रिया शर्मा, बीरेंद्र चतुर्वेदी, रितेश सिंह, विश्वजीत सिंह, अनिल त्रिपाठी, उपेंद्र जायसवाल, बैजनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कसया नगर के रामकोला मार्ग स्थित श्रीमती मालती पांडेय इंटर काॅलेज परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कुल 75 युगल जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। मंगलवार को 54 जोड़ों का हिन्दू धर्म के अनुसार विवाह और एक जोड़े का इस्लाम धर्म के अनुसार निकाया पढ़ाया गया। अंत में मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, रुद्र प्रकाश सिंह और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव आदि ने सभी नव विवाहित जोड़ो को सुखी गृहस्थी जीवन का आशीर्वाद और उन्हें गृहस्थी का सामन देकर विदा किया गया।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ईओ शैलेंद्र मिश्रा, अनिल प्रताप राव, विपुल दुबे, राजेश मद्धेशिया, श्रवण तिवारी, शोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed