{"_id":"5ccc852dbdec220764027977","slug":"21556907309-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाख कृष्ण तेरस पर श्रद्घालुओं ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाख कृष्ण तेरस पर श्रद्घालुओं ने की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलबम के नारों के साथ किया जलाभिषेक
कुबेरस्थान। वैशाख कृष्ण तेरस के मौके पर शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसमें श्रद्धालुओं ने घरी घंट और जयघोष के बीच आरती पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
वैशाख तेरस के मौके पर श्रद्धालु ब्रह्म बेला से ही मंदिर पहुंच कर श्रद्धा, समर्पण, आस्था, तन्मयता एवं भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। बेलपत्र, दुर्वा, धतूर, मंदार, शम्मी पत्र, भांग, गुड़, फल, मिष्ठान, गंगाजल, दुग्ध से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर की तरफ से महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई थी। इसके अलावा एसएचओ कुबेरस्थान रामअशीष सिंह यादव एवं एसएसआई अमरेंद्र कुमार कन्नौजिया आदि की अगुवाई में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल बना रहा।