{"_id":"5c8945a9bdec22141a4a0e60","slug":"21552500137-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी का आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतों के निस्तारण में मनमानी का आरोप
नेबुआ रायगंज। क्षेत्र के डुमरा खुर्द गांव निवासी व्यक्ति ने बुधवार को सीएम को शिकायती पत्र भेजा। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में मनमानी का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पंकज मल्ल की तरफ से सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि विपक्षियों ने विवादित जमीन पर उगाई फसल को काट लिया। विरोध करने पर मारने-पीटने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत आईजीआरएस पर की गई, लेकिन अधिकारी ने पोर्टल पर फर्जी निस्तारण दिखा दिया है। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विकास कार्यों में धांधली की शिकायत सीएम से की
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नेबुआ रायगंज निवासी एक व्यक्ति ने अपने गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत सीएम से की है। उन्होंने पत्र भेजकर इसकी जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीडीओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इस गांव के चंदेश्वर भारती ने पत्र में बताया है कि गांव में आवास निर्माण, खड़ंजा, नाली, हाटपैड, शौचालय आदि के निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। कई बार तहसील दिवस के प्रभारी अधिकारी एवं डीएम को ज्ञापन दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सीडीओ को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।