फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हुबली इंटर प्राइजेज की इस दो सदस्यीय टीम ने चीनी मिल का किया निरीक्षण

हुबली इंटर प्राइजेज की इस दो सदस्यीय टीम ने चीनी मिल का किया निरीक्षण

Fri, 08 Feb 2019 11:15 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 08 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
हुबली इंटर प्राइजेज की इस दो सदस्यीय टीम ने चीनी मिल का किया निरीक्षण
चीनी मिल में पहुंचीं हुबली इंटरप्राइजेज की टीम। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। सात वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल में संभावनाएं तलाशने शुक्रवार को कानपुर की एक टीम पहुंची। हुबली इंटर प्राइजेज कानपुर की इस दो सदस्यीय टीम ने चीनी मिल के कलपुर्जों और इसकी चल-अचल संपत्ति का मुआयना करने के बाद मजदूर नेताओं और कर्मचारियों से मिलकर बकाया देयों के बारे में ब्योरा लिया। इस टीम ने बताया कि मिल चलाने को मिले तो अभी भी है पेराई शुरू करने की गुंजाइश संभव है।
विज्ञापन

पिछले सात वर्षों से बंद पड़ी इस चीनी मिल को चलाने के लिए कई बार धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के अलावा यह मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। यही नहीं इस चीनी मिल को चलवाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से नीलामी की 28 बार तारीखें पड़ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई। इस चीनी मिल से मजदूर, कर्मचारी और किसान अपना बकाया भुगतान पाने के लिए उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुबली इंटरप्राइजेज कानपुर की दो सदस्यीय टीम जिसमें डीपी सिंह और एपी सिंह शामिल थे, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पडरौना चीनी मिल पहुंचे। इनके आने की सूचना पर चीनी मिल के मजदूर और कर्मचारी भी पहुंच गए। टीम के दोनों सदस्यों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, मजदूरों और कर्मचारियों का बकाया भुगतान, गन्ना का बकाया कमीशन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने उन्हें बताया कि इस चीनी मिल में 31 स्थाई और 199 मौसमी कर्मचारी हैं। इनके वेतन का 4.76 करोड़, पीएफ का एक करोड़ आठ लाख और ग्रेच्युटी का सवा चार करोड़ रुपये बाकी है। इसके अलावा अन्य सभी देयों को मिलाकर मजदूरों और कर्मचारियों का करीब 11 करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा गन्ना मूल्य लगभग 12.49 करोड़ रुपये बाकी है। इसी तरह गन्ना कमीशन भी लगभग 45 लाख रुपये बाकी है।
हुबली इंटरप्राइजेज की तरफ से डीपी सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी फैक्ट्रियों के स्क्रैप और प्लांट खरीदती है। मिलों की स्थिति ठीक मिलने प उनकी रिपेयरिंग कराकर संचालित कराती है। इस चीनी मिल का मुआयना किया गया। मिल की कंडीशन ठीक है। यदि यह मिल उनकी कंपनी को मिलती है तो मरम्मत कराकर चलाई जा सकती है।


87 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है इसकी संपत्ति
जनवरी महीने में जहां इस चीनी मिल की नीलामी 68 करोड़ 19 लाख आठ हजार सात सौ रुपये से शुरू हुई थी, वह मिल की संपत्ति के मूल्यांकन के बाद बढ़कर 87 करोड़ 92 लाख 97 हजार 951 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed