{"_id":"5bedb5a8bdec22698a47165a","slug":"21542305192-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चे लोक सेवक थे बाबू गेंदा सिंह: स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चे लोक सेवक थे बाबू गेंदा सिंह: स्वामी प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tribute meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवरही। बाबू गेंदा सिंह महान विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, किसानों के हितैषी होने के साथ एक सच्चे लोकसेवक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अपने लिए नहीं बल्कि दूसरे लोगों की भलाई में समर्पित कर दिया। मूल्यों की राजनीति में उनका विश्वास था। यही कारण है कि आज भी उनका जीवन हमारे बीच प्रासंगिक है। ऐसे महान विभूति के चरित्र से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है।
ये बातें किसान पीजी कॉलेज तमकुहीरोड परिसर में पूर्व विधायक डॉ पीके राय के संयोजन में आयोजित बाबू गेंदा सिंह की 41वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा और किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहीं। उन्होंने कहा कि गेंदा सिंह का संपूर्ण जीवन किसानों की खुशहाली और तरक्की को समर्पित था।
किसान और गांव की जिंदगी कितनी अधिक बेहतर बन सकती थी। इसके लिए उन्होंने सड़क से सदन तक संघर्ष किया। प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि लोकहित में काम करने वाले लोग युगों-युगों तक याद किए जाते हैं।
विज्ञापन
बाबू गेंदा सिंह ने खेती किसानी के स्वरूप में व्यापक परिवर्तन करते हुए सेवरही इलाके में एशिया स्तर का शोध संस्थान, बकरी फार्म, मसाला फार्म, सब्जी अनुसंधान के साथ नहरों का जाल बिछाया। अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने और संचालन अवदेश राय ने किया।
पूर्व विधायक जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, ललन मिश्र, अजय तिवारी, रमेश चंद्र सिंह, जयंत कुमार सिंह, शेखर राय, राजू राय, मंशा पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, शिक्षक नेता प्रह्लाद केशरी, विहिम के दिग्विजय किशोर शाही आदि ने संबोधित किया।
मंजय तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कॉलेज के प्रबंधक अनूप राय, सूर्यनारायण वर्मा, राजू राय, केशव बिहारी राय, अरविंद सिंह पटेल, दीनानाथ सिंह, रणजीत सिंह, गणेश सोनी, समसुल हक, वर्तिका श्रीवास्तव, मदन किशोर शाही, अली आलम सिद्दीकी, इस्लाम अंसारी, समसुद्दीन खान आदि मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा कर याद किए गए बाबू गेंदा सिंह
तमकुहीरोड। अजयनगर में स्वतंत्रता सेनानी बाबू गेंदा सिंह की 41 वी पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसी नेता संजय कुमार राय ने बाबू गेंदा सिंह को किसानों का मसीहा बताया और कहा कि सेवरही में गन्ना अनुसंधान केंद्र, बकरी फार्म, रेशम फार्म, सब्जी व मसाला फार्म, एपी तटबंध, नहर उन्हीं की देन हैं। वह जीवन पर्यंत गन्ना किसानों के हित में संघर्ष किए। इस दौरान संजय कुमार राय, हमीद अंसारी, उपेंद्र राय, प्रमोद यादव, विनोद राय, चितरंजन त्रिपाठी, गौरीशंकर राय, राजेश गुप्ता, गोरख राय, अशोक गुप्ता, संजीव राय, रंजीत गुप्ता, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बाबू गेंद सिंह के चरित्र से सीख लेने की जरूरत: पूर्व मंत्री
गुरवलिया बाजार। किसान नेता व पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि बाबू गेंदा सिंह किसानों के मसीहा थे। उनकी सोच थी कि पूर्वांचल का हर किसान खुशहाल रहे। परिणाम गंडक नहर प्रणाली, गन्ना शोध संस्थान, मसाला फार्म, आलू फार्म, रेशम फार्म, कृषि विज्ञान केंद्र आज जनपद के किसानों को समृद्ध कर रहे हैं।
वह गुरुवार को बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित गेंदा सिंह स्मारक लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित गेंदा सिंह की 41वीं पुण्यतिथि को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। कहा कि उनका अनुसरण कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्य अतिथि राक्रांसपया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा स्व. गेंदा सिंह का अनुसरण करके ही समाज का विकास किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि गाजीपुर के बसपा नेता अतुल राय ने कहा स्व. सिंह जाति भेद के विरोधी व समाज को जोड़ने के लिए संकल्पित थे। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव डा. प्रियंका किशोर ने कहा कि वे समाजवाद के सच्चे प्रतीक व स्वयं एक आंदोलन रहे।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष मु. इलियास अंसारी, विधायक विश्वनाथ सिंह, प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राय, मनोज सिंह, ब्रजेश सिंह, जाकिर अंसारी, पारसनाथ सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. उमाकांत राय, रमाकांत पांडेय, रामचंद्र राय, सुरेंद्र राय, गिरीश सिंह, अनवर अंसारी, रजनीश राय, मनीष राय, अनिल कुशवाहा, डा. विनोद यादव, फिरोज अंसारी, बृजेश राय, रामचंद्र राय, रमाकांत राय, विश्वनाथ प्रसाद उर्फ मंत्री जी, राजन राय आदि मौजूद रहे।