{"_id":"5a1409194f1c1b4c528b4b11","slug":"21511262489-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए रसोइयों ने किया बीआरसी पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए रसोइयों ने किया बीआरसी पर प्रदर्शन
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन के साथ्ा रसाेइया।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
ढाढ़ा (कुशीनगर)। सुकरौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़री की रसोइयों ने मानदेय न मिलने से नाराज होकर मंगलवार को बीआरसी पर प्रदर्शन किया। रसोइयों ने ग्राम प्रधान पर मानदेय भुगतान न करने का आरोप लगाया।
ग्राम पंचायत पड़री में दस प्राथमिक व चार पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। वहां कार्यरत सभी रसोइयों ने आरोप लगाया कि उनके चेक पर ग्राम प्रधान हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं, जिससे उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है। इस वजह से रसोइयों के सामने भूखमरी का संकट उत्पन्न होने लगा है। इन रसोइयों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मानदेय का भुगतान कराने की मांग की।
बीआरसी पर प्रदर्शन करने करने वालों में आरती देवी, विंदा, सोनमती देवी, गिरिजा, मीना, दुर्गावती, आशा, सोमारी देवी आदि शामिल थीं।