फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एसडीएम ने गोद लिया है इस कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को

एसडीएम ने गोद लिया है इस कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को

Mon, 28 Aug 2017 05:07 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने गोद लिया है इस कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को
कुशीनगर। कप्तानगंज के एसडीएम ने अपने गोद लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां शौचालय, स्नान घर, नालियों की सफाई नहीं मिली। इसके अलावा बालिकाओं के भोजन के लिए आए चावल और आटे में कीड़े व फंगस मिले। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारी से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एसडीएम त्रिभुवन सिंह सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की जांच करने पहुंचे। उस समय वार्डेन ट्रेनिंग में गई थीं। विद्यालय में बने छह शौचालय बेकार मिले। वहीं शुद्ध पेयजल के लिए लगा इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब पड़ा था। बालिकाओं के लिए बने स्नान घर में बारिश का गंदा पानी भरा हुआ था। उसके बाद एसडीएम ने खाने के लिए आए सामानों को देखा। वहां संभा मंसूरी चावल की जगह मोटा चावल मिला तथा उसमें कीड़े रेंग रहे थे। फंगस भी लग गए थे। यही हाल आटा का था। जिसे देखकर एसडीएम ने मौके पर मौजूद कर्मचारी से नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी बालिका के साथ कोई अनहोनी घटती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी इस विद्यालय के कर्मचारियों की होगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चावल और आटा थाने भेजने को कहा। एसडीएम ने नगर पंचायत रामकोला के अधिशासी अधिकारी को बुलाया और शौचालयों की टंकी साफ कराने का निर्देश दिया। इस दौरान लेखपाल योगेंद्र गुप्ता सहित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed