फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

हाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 14 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
हाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
हाटा (कुशीनगर)। सोमवार को हाटा कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक की अगुवाई में निकली यह यात्रा पूरे कस्बे में घूमी। केन यूनियन चौराहे पर कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

कस्बे के बाघनाथ तिराहे पर शहीद स्मारक स्थल पर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय विधायक ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बाइक से कस्बे का भ्रमण करते हुए मेन बाजार, रजिस्ट्री चौराहा, करमहा चौराहा होते हुए केन यूनियन चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश पांडेय, मिथिलेश त्रिपाठी, राकेश शुक्ला, ज्ञान विक्रम सिंह, विजय कुशवाहा, रजनीश बरनवाल, शिवनाथ वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की तरफ से सोमवार को पडरौना नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तिरंगा यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, तिरंगा यात्रा के क्षेत्रीय संयोजक वरुण राय और पडरौना विधानसभा क्षेत्र के संयोजक राहुल कुशवाहा ने संयुक्तरूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के अमर शहीदों की याद में निकाली गई है।

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, बाल गंगाधर तिलक, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह आदि महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस यात्रा में जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, संजीव दीक्षित, प्रदीप पांडेय, सुनील चौहान, कपिलदेव श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, सुधीर राव, केशव उपाध्याय, धनंजय पाठक, सर्वेश पाठक, चिंटू शुक्ल, आशुतोष दुबे, जवाहरलाल गौतम, रामेश्वर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed