{"_id":"598703574f1c1bb06a8b49c1","slug":"21502020439-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में शिक्षा मित्रों ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में शिक्षा मित्रों ने लिया निर्णय
Updated Sun, 06 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक-शिक्षा मित्र संघ की बैठक रविवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल में हुई। इस बैठक में शिक्षा मित्रों ने 15 अगस्त तक मांगें पूूरी न होने पर 16 अगस्त से बीएसए कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यदि 15 अगस्त तक सरकार समायोजित शिक्षा मित्रों के मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो वह अपनी मांगों को लेकर 16 अगस्त से बीएसए दफ्तर पर अनिश्चितकालीन धरना करने को विवश होंगे। गिरिजेश सिंह ने कहा कि समायोजित शिक्षकों के साथ प्रदेश सरकार अन्याय कर रही है। शिक्षा मित्रों को योग्य होते हुए भी अयोग्य घोषित किया जा रहा है। अब शिक्षा मित्रों का वेतन भी बीएसए कार्यालय से बाधित किया जा रहा है।
बैठक में जिला प्रवक्ता शोभीलाल गुप्ता, नियाज अहमद, कैलाश जायसवाल, सुबोध शुक्ल ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान अमित मिश्र, रत्नाकर मिश्र, दयानाथ, विकास सिंह, परशुराम यादव, ओंकारनाथ पासवान, आफताब आलम, मुदासीर अली, संगीता वर्मा, महेश्वर मिश्र, चंद्रेश्वर गुप्ता, वीरेंद्र पाल, रामजीत आदि मौजूद रहे।